फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   secret of snake venom business will be revealed from mobile phones of Elvish and his associates

'राव साहब' का क्या होगा: एल्विश के मोबाइल से खुलेगा रेव पार्टी का राज, कई डाटा डिलीट... बस रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 08 Apr 2024 08:12 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 08:12 AM IST
सार

यू-ट्यूबर एल्विश यादव की जल्द ही मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नोएडा पुलिस ने कहा कि आरोपियों के मोबाइल फोन में सांपों की तस्करी और रेव पार्टी से जुड़े कई फोटो, वीडियो, चैट हैं। इन्होंने अपने मोबाइल से कई डाटा डिलीट कर दिए थे।

विज्ञापन
secret of snake venom business will be revealed from mobile phones of Elvish and his associates
Elvish Yadav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यू-ट्यूबर एल्विश यादव और उसके साथियों के मोबाइल से रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने का राज खुलेगा। पुलिस ने एल्विश, उसके साथी विनय और ईश्वर के मोबाइल को गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित फॉरेंसिक लैब में भेजा है। 

विज्ञापन

लैब में मोबाइल डाटा रिकवरी से अहम सुराग मिल सकते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अपने मोबाइल से कई डाटा डिलीट कर दिए थे। रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की तरफ से यू-ट्यूबर एल्विश यादव समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अगले दिन पुलिस ने पांच सपेंरों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके 135 दिन बाद पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसके दो सहयोगियों विनय व ईश्वर को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अब इस मामले में एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। वहीं नोएडा पुलिस ने एल्विश व उसके सहयोगियों के खिलाफ कोर्ट में 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल में सांपों की तस्करी और रेव पार्टी से जुड़े कई फोटो, वीडियो, चैट हैं। मोबाइल के डाटा रिकवर होने के बाद एक बार फिर पुलिस का शिकंजा इन पर कस सकता है।

बताया जा रहा है कि एल्विश सांपों के जहर की पार्टी के लिए जिस वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था। उसका सर्वर चीन में है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी देने से इन्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed