{"_id":"61e46f790a6d93109c423426","slug":"second-accused-arrested-for-killing-shopkeeper-for-rs-300-grnoida-news-noi6272483101","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 रुपये के लिए दुकानदार की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 रुपये के लिए दुकानदार की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
इकोटेक -1 थाना पुलिस की हिरासत में हत्या करने का आरोपी। संवाद
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र के घरबरा गांव में 300 रुपये के विवाद में दुकानदार की कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप था कि मोबाइल की किस्त और रेलवे की टिकट के रुपयों को लेकर विवाद में वारदात की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी नकुल को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। अब आरोपी के भाई अरुण को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव में रहने वाले नितिन शर्मा मोबाइल की दुकान चलाता था। वह ट्रेन का टिकट भी बुक करता था। गांव निवासी भाई नकुल व अरुण उर्फ छोटू ने वैष्णो देवी के लिए नितिन से जम्मू के लिए ट्रेन का टिकट बुक कराया था। इससे पहले उन्होंने किस्तों पर मोबाइल भी लिया था। मोबाइल की किस्त रुकने और टिकट निरस्त करने के बदले नितिन ने ऑनलाइन रिफंड से तीन सौ रुपये की कटौती की थी। इसी बात को लेकर नकुल व अरुण ने कार से कुचलकर नितिन की हत्या कर दी थी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेजा दिया गया है।
क्लीनिक में घुसकर लहराए हथियार, चार पर केस
कार सवार युवकों पर क्लीनिक में घुसकर हंगामा करने और हथियार लहराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार युवकों ने एक चिकित्सक का पीछा किया और क्लीनिक में घुसकर चिकित्सक व स्टाफ से अभद्रता की। कोतवाली फेज-3 पुलिस ने एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-121 निवासी डॉक्टर मयंक गुप्ता का आरोप है कि वह शनिवार को अस्पताल के बाहर गाड़ी में बैठने लगे तो सफारी सवार बदमाशों ने अभद्रता कर दी। बदमाशों ने रास्ते भर उनका पीछा किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते रहे। जब वह सेक्टर-121 स्थित क्लीनिक पहुंचे तो कार सवार युवक वहां भी आ गए और चिकित्सक व स्टाफ के साथ अभद्रता कर धमकी दी। आरोपियों ने काफी हंगामा किया और हथियार भी लहराए।