फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Search operation launched in Noida to find woman head

गुमनाम हत्याकांड: कटे सिर और हाथ की तलाश में नाले की सफाई, 200 लोगों से पूछताछ; आठ महिलाओं की गुमशुदगी की जांच

Sun, 09 Nov 2025 02:32 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 02:32 PM IST
सार

नोएडा के एक नाले में सिर और हाथ कटा महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे के लिए दिन-रात जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने नाले की जेसीबी से सफाई भी कराई।

विज्ञापन
Search operation launched in Noida to find woman head
महिला के सिर की तलाश में हुई नाले की सफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-82 कट के पास नाले में सिर व हाथ कटे महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस की जांच जारी है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। शनिवार को पुलिस ने महिला के सिर ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया और नाले की जेसीबी से सफाई कराई।

विज्ञापन


पुलिस ने कुछ वाहन चालकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। वहीं स्वॉट और सीआरटी समेत अब कुल 13 टीमें जांच में जुटी हुई हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-82 कट के पास नाले में एक महिला का शव मिला था। महिला का सिर धड़ से अलग था और दोनों हाथ की हथेली भी कटी हुई थी। महिला के शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट के निशान भी थे। 
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला की निर्ममता से हत्या कर शव को नाले में फेंका गया था। महिला के शव की पहचान के लिए पुलिस ने यूपी के विभिन्न जिलों के अलावा दिल्ली और हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया है। पुलिस ने अब तक आठ ऐसी गुमशुदगी के बारे में पता किया है जिनमें महिलाएं गायब हैं। इनमें दो गाजियाबाद की महिलाएं हैं। पुलिस ने उनके घरवालों से संपर्क किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह करीब 200 ऐसे वाहनों की जांच की गई है जो घटनास्थल के पास से गुजरी थीं। इनमें कुछ चालकों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस स्पष्ट है कि महिला की हत्या दूसरे स्थान पर की गई है और शव सेक्टर-82 नाले में लाकर फेंका गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। 

पुलिस ने शनिवार को भी सर्च अभियान चलाया। जंगलों, नालों, झाड़ियों और पार्कों समेत अन्य जगहों पर महिला के सिर को तलाशा गया। इसके अलावा घटनास्थल के पास के 80 मीटर नाले की जेसीबी की मदद से साफ कराई गई। सेक्शन मशीन से पानी में शव को तलाशा गया। शनिवार को सर्च अभियान में नाले से एक जैकेट मिला है। चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की चर्चा रही लेकिन पुलिस अधिकारियों की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई।

फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट से मिलेगी मदद
इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस लगातार विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और कुछ नमूने फॉरेंसिक लैब भेजे गए। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को जांच में कुछ मदद मिलेगी। पुलिस का कहना है कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। पुलिस की टीम लगातार सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी हुई है। बताया गया कि साफ सफाई के दौरान शनिवार को नाले में खून की एक थैली मिली थी। हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। अब तक पुलिस इस मामले में सात सौ के करीब सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है।

मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की 13 टीमें काम कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गुमशुदगी की घटनाओं की पड़ताल चल रही है। -राजीव नारायण मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed