फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sea waves will be felt on the banks of the wetland

वेटलैंड के किनारे होगा समुद्र जैसी लहरों का अहसास

Wed, 16 Feb 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sea waves will be felt on the banks of the wetland
सेक्टर-54 स्थित वेटलैंड। अमर उजाला
नोएडा। सेक्टर-54 में खूबसूरत वेटलैंड विकसित किया जा रहा है। जिले का अभी तक का यह सबसे बड़ा वेटलैंड है। यहां झील किनारे बैठकर समुद्र की लहरों जैसा आनंद लिया जा सकेगा। यहां वॉटर पार्क की तरह तकनीक का इस्तेमाल होगा। प्रदेश में पहली बार किसी वेटलैंड के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी इंदू प्रकाश सिंह ने मंगलवार को वेटलैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लोगों को आकर्षित करने के लिए यहां पानी पर करीब 2 किमी लंबा एलिवेटेड पाथ-वे बनाया गया है। इसका काम पूरा हो चुका है। यहां लैंडस्केप बनाए जाएंगे। इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए पवेलियन और ओपन थिएटर भी बनाया जाएगा। दो से तीन सप्ताह में यह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में यह शहर में लोगों के लिए घूमने के लिए मुख्य स्थानों में से एक होगा। लोगों के बेहतरीन खानपान के लिए दो कियोस्क भी लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के जीएम पीके कौशिक ने बताया कि समुद्र जैसी लहरों के लिए वेब तकनीक पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ साल पहले यहां था डंपिंग ग्राउंड
कुछ साल पहले तक सेक्टर-54 में पूरे शहर का कूड़ा डाला जाता था। इससे यह एक डंपिंग ग्राउंड के रूप में तब्दील हो गया था। इससे आसपास सेक्टर-गांवों में रहने वाले लोगों को बदबू का काफी सामना करना पड़ता था। इसके खिलाफ लोगों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर प्राधिकरण को यहां पर कूड़ा डालना बंद करना पड़ा। अब प्राधिकरण ने इसका सौंदर्यीकरण करने का निर्णय लिया। इसे लेकर यहां वेटलैंड बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीपी से साफ किए पानी का इस्तेमाल
इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि करीब 25 एकड़ में वेटलैंड विकसित किया जा रहा है। इस झीलनुमा तालाब को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पानी से भरा गया है। तालाब के 3 मीटर ऊपर एक व्यू प्वाइंट भी बनाया जाएगा। यहां घूमने के लिए पार्क बनाया जा रहा है। यहां सभी उम्र वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। वेटलैंड के प्रवेश द्वार पर प्लाजा बनाया जाएगा।

करीब दो करोड़ की है जरूरत
वेटलैंड को बनाने में 4.86 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। पहले इसे तैयार करने की समयसीमा जून 2021 थी, लेकिन काम में रुकावट के कारण यह बढ़ गई। अब इसी माह के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, नई व्यवस्था के अनुसार अभी इसमें दो करोड़ रुपये के बजट की और आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed