फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SDM reached the municipality and ended the protest of the councilors.

Noida News: एसडीएम पहुंचे नगर पालिका, समाप्त कराया सभासदों का धरना

Wed, 12 Nov 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 12 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
SDM reached the municipality and ended the protest of the councilors.
अनि​श्चितकालीन धरने पर बैठे सभासदसों के बीच पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष । संवाद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर पालिका परिषद कार्यालय पर चल रहा सभासदों का धरना एसडीएम व नगर पालिका अध्यक्ष के आश्वासन पर समाप्त हो गया। सभासदों और अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 नवंबर को बोर्ड की बैठक होगी। नगर पालिका में जितनी भी विकास की परियोजनाएं बनें, वे वार्डों को ध्यान में रखकर हों।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभासद अनदेखी को लेकर धरने पर बैठे थे। उनका आरोप था कि वार्डों में नियमित तौर पर विकास नहीं कराया जा रहा है। केवल कुछ गिने चुने वार्डों में ही काम हो रहा है। अन्य ऐसे तमाम गैर जरूरी कार्य हैं वह कराए जा रहे हैं। जबकि क्षेत्र की जनता कार्य न होने पर सभासदों से सवाल पूछती है। स्थिति यह है कि मुहल्ले में कार्य न होने से सभासदों को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं, नगर पालिका के बाबू पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं और सभासदों की नहीं सुनते हैं। इन सारी मांगों को लेकर सोमवार की दोपहर से ही सभासदों का धरना चल रहा था। मंगलवार की दोपहर में इस बात की जानकारी पाकर सोमवार को एसडीएम अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभासदों से बात की और कहा कि उनके साथ किसी भी तरह से अन्याय नहीं होने पाएगा। उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भी मौजूद रहे। इसके बाद सभासदों ने धरने काे समाप्त किया। इस दौरान महफूज हसन, जुल्फेकार अली, सुनील प्रजापति, विजय यादव, राम प्रताप, मुन्ना पांडेय, अरविंद कुमार, बेलाल अहमद, पंकज मिश्रा, अमित कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दोपहर में अधिकारियों के साथ पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष
सभासदों का धरना समाप्त नहीं हुआ तो दोपहर में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल धरना स्थल पर पहुंचे। वहां पर पहुंचकर उन्होंने सभासदों के साथ वार्ता की। लेकिन सभासद वार्ता के लिए तैयार ही नहीं थे। उनका आरोप था कि अध्यक्ष के द्वारा सभासदों के हितों की निरंतर अनदेखी की जा रही है। रात भर सभासद धरना देते रहे। इसके बाद भी नगर पालिका अध्यक्ष के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। नगर में रहते हुए 24 घंटे बाद मौके पर पहुंच रहे हैं। यह निंदनीय है।

-
नगर के विकास में रोड़ा बनने वालों को सिखाएंगे सबक
सभासदों का नेतृत्व कर रहे नगर पालिका परिषद के सभासद प्रतिनिधि मुन्ना पांडेय ने कहा कि अगर कोई नगर के विकास में रोड़ा बनने का प्रयास करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। बिना लाग लपेट के कार्य करवाने की बात तय की गयी है। आगामी 17 नवंबर तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और बोर्ड की बैठक नहीं कराई गयी तो वह अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सभासदसों के बीच पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष । संवाद

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सभासदसों के बीच पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed