फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SDM car stuck in open manhole

खुले मैनहोल में फंसी एसडीएम को गाड़ी

Thu, 13 May 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
SDM car stuck in open manhole
तावडू। नगर में खुले मैनहोल हादसों को न्योता दे रहे हैं। तावडू नगर के सीएचसी भवन में बने नए कोविड केयर सेंटर की ओर जाने वाले मार्ग पर खुले मैनहोल में उपमंडल अधिकारी की गाड़ी फंस गई। जिसे काफी देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। बुधवार शाम को उपमंडल अधिकारी डॉ. नरेश कुमार संचालित कोविड केयर सेंटर में सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद लौट रहे थे, तभी खुले मैनहोल में उनकी गाड़ी का एक टायर फंस गया। एसडीएम ने लोगों से पूछा कि इस वार्ड का पार्षद कौन है तो पता चला कि शहर की चेयरपर्सन ही इस वार्ड की पार्षद हैं। लोगों ने बताया कि करीब दो सप्ताह पूर्व इसी मैनहोल के गड्ढे में एक निजी एंबुलेंस फंस गई थी। स्थानीय निवासी जय भगवान, विजय कुमार, बलराज व मनीष कुमार ने बताया कि रास्ते में नीलकंठ मंदिर चौराहे पर तीन मैनहोल हैं और तीनों से ही लोहे के जाल गायब हैं। वहीं नगरपालिका चेयरपर्सन मनिता गर्ग ने बताया कि खुले मैनहोल समस्या उनके संज्ञान में है। इसका समाधान कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed