{"_id":"69f37736fd0678eb090dec03","slug":"sdgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4227359-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेपी विशटाउन में बढ़ाए गए रख रखाव शुल्क पर प्राधिकरण ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेपी विशटाउन में बढ़ाए गए रख रखाव शुल्क पर प्राधिकरण ने लगाई रोक
विज्ञापन
फोटो -- --
-रख रखाव एजेंसी सुरक्षा को नोएडा प्राधिकरण ने भेजा नोटिस
-अचानक बढ़े मेंटेनेंस से परेशान थे निवासी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-134 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी में रख रखाव शुल्क दो गुना किये जाने पर नोएडा प्राधिकरण ने शिकायत के बाद रोक लगा दी है। बीते कुछ दिन पहले निवासियों ने सीईओ कृष्णा करुणेश से मुलाकात कर इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने नोटिस जारी करते हुए रोक लगाई है और निवासियों की सहमति के बाद ही कोई निर्णय लेने की बात कही है।
बता दें, जेपी विशटाउन के क्लस्टर बी-43 के निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से मुलाकात कर शिकायत करते हुए बताया था कि सुरक्षा एजेंसी की ओर से रख रखाव शुल्क अचानक से दो गुना कर दिया गया है। दावा यह है कि एजेंसी ने बिना निवासियों की सहमति या उनके बातचीत किए ही चार्ज बढ़ा दिए है। इसके चलते निवासियों में लगातार असंतोष बना हुआ था। प्राधिकरण की ओर से बुधवार को जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया कि बी-43 के निवासियों के साथ नोएडा प्राधिकरण की मध्यस्थता (मिडिएशन) में बैठकर ही रख रखाव शुल्क तय किया जाए। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से जीएम प्लानिंग को अधिकृत किया गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि जब तक निवासी और बिल्डर के बीच आपसी सहमति से समाधान नहीं निकलता, तब तक एक मई से लागू किए जाने वाले बढ़े हुए रख रखाव शुल्क पर रोक रहेगी। निवासी डॉ राधेश्याम राय ने बताया कि क्लस्टर के करीब 600 परिवारों का मेंटेनेंस शुल्क 2 से बढ़ाकर सीधा 3.89 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कर दिया गया।
जेपी विशटाउन की लिफ्ट खराब: जेपी विशटाउन के बी 42 क्लस्टर के निवासी आशुतोष पांडेय ने बताया कि शाम करीब छह बजे दो बच्चे और दो वयस्क निवासी फंस गए। जैसे ही बच्चे फंसे, डायल 112 की टीम को शिकायत की गई, जिसके बाद बच्चों और नागरिकों को निकाला जा सका। बता दें, क्लस्टर के उस टॉवर में 126 फ्लैट हैं, जिनमें परिवार रहते हैं। एक टॉवर में कुल तीन लिफ्ट हैं और वह तीनों ही डाउन हैं, जो कि काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण की ओर से क्या नोटिस जारी हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। -अभिजीत गोहिल, सीईओ, सुरक्षा एजेंसी