फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdgdf

Noida News: एनआईयू प्रशासन से मांगी बाग्लादेशी छात्र की जानकारी

Mon, 24 Nov 2025 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
sdgdf
फॉलोअप
विज्ञापन

-बांग्लादेशी छात्र का शव फंदे से लटका मिलने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 स्थित किराए के मकान में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) के छात्र द्वारा आत्महत्या करने के मामले में बीटा-2 कोतवाली पुलिस की ओर से यूनिवर्सिटी प्रशासन से जानकारी मांगी है। वहीं मृतक छात्र के परिजन को वीजा नहीं मिलने के कारण वह भारत नहीं आ पा रहे हैं। इस कारण शव का सोमवार को पोस्टम़ॉर्टम नहीं हो पाया है।
परिजन ने पुलिस के अलावा बांग्लादेशी दूतावास के माध्यम से वीजा के संबंध में गुहार लगाई है। पुलिस की ओर से युवक के साथ रहने वाली महिला की भी तलाश की जा रही है। जांच में पता चला है कि युवक पहले दनकौर में यूनिवर्सिटी के पास एक पीजी में रहता था। यहीं पर युवती भी रहती थी। परिजन ने पुलिस से कहा था कि बंगाल से वह किसी परिचित परिजन को भेजेंगे, लेकिन वह भी सोमवार देर शाम तक ग्रेटर नोएडा नहीं आए।
विज्ञापन

बता दे कि बांग्लादेश निवासी सहरियार 16 नवंबर को एक महिला रूपा निवासी नार मधुबनी बिहार के साथ मकान पर आया था। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए करीब आठ हजार रुपये मासिक किराए पर कमरा लिया था। मकान मालिक के अनुसार 21 नवंबर को महिला कमरे से कहीं चली गई थी। उसी दिन शाम से कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। रविवार शाम जब मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा शव फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed