फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdfg

Noida News: चोरी के आरआरयू के साथ तीन गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
sdfg
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने मोबाइल टावरों में लगा आरआरयू चोरी करने वाले तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। नोएडा निवासी गौरव मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वैशाली स्थित प्रीजर्व कंपनी में ऑपरेशन हेड के पद पर कार्यरत है। उनकी कंपनी एलटियस कंपनी की तरफ से एयरटेल के टावरों का इन्फ्रास्ट्रक्चर संभालती है। बीते कुछ समय से आरआरयू चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई थीं। जांच के दौरान पता चला है कि कंपनी के इंजीनियर दिलीप और श्री राम को संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ा गया था। पूछताछ में पता चला कि एयरटेल टेलीकम्युनिकेशन कंपनी में कार्यरत मैनेजर राजकुमार भी इन लोगों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से आरआरयू बदलवाने और हटवाने में शामिल है। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed