{"_id":"6ac271e41e817d3d480cc91b","slug":"sdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108070-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अजनारा होम्स में मेंटेनेंस के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अजनारा होम्स में मेंटेनेंस के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर बिसरख थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
- मैनेजर-इंचार्ज पर कूटरचित बिलों से कंपनी को लाखों का नुकसान पहुंचाने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के अजनारा होम्स सोसाइटी में मेंटेनेंस कार्य से जुड़े विवाद में बिसरख पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। लोटस मेंटेनेंस सर्विसेज के डायरेक्टर दिलीप कुमार की तहरीर पर जोन्स लैंग लासेल (जेएलएल) बिल्डिंग ऑपरेशंस के ऑपरेशन मैनेजर पवन, प्रॉपर्टी मैनेजर राजीव मिश्रा, गौरव कुमार, अरुण और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज किया गया है।
तहरीर के मुताबिक दिलीप कुमार की कंपनी सोसाइटियों में मेंटेनेंस सर्विस का काम करती है। जेएलएल ने सेक्टर-16बी ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स के मेंटेनेंस के लिए कंपनी से 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2024 तक का अनुबंध किया था। इस दौरान उनकी कंपनी समय-समय पर विपक्षी कंपनी को बिलों का भुगतान करती रही। अनुबंध की अवधि खत्म होने के बाद जब कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी अजनारा होम्स पहुंचे और लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि विपक्षी कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजीव मिश्रा, इंजीनियर गौरव कुमार और अन्य लोगों ने उनके कार्य से जुड़े बिलों का भुगतान नहीं किया। विपक्षी कंपनी के लोगों ने वेंडरों के फर्जी बिल पास कराए और गलत व फर्जी हाजिरी की एंट्री दिखाकर कंपनी को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया। साथ ही, कंपनी का सामान चोरी करने का भी आरोप है। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।