{"_id":"6afc4fef6a8f8e377402ac3e","slug":"sdaf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112290-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नवागत एसीईओ के चार्ज लेने के बाद यमुना प्राधिकरण में बंटे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नवागत एसीईओ के चार्ज लेने के बाद यमुना प्राधिकरण में बंटे काम
विज्ञापन
नवागत एसीईओ के चार्ज लेने के बाद यमुना प्राधिकरण में बंटे काम- मनीष मीणा को परियोजना तो संजय मीणा को नियोजन की जिम्मेदारी, कृष्ण कुमार सिंह को बिल्डर्स व आवासीय-कमर्शियल की जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में तबादले के बाद नए एसीईओ के चार्ज लेने के बाद उनके बीच कामों का वितरण भी सीईओ राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को कर दिया। नवागत एसीईओ संजय मीणा को लैंड विभाग के अलावा सभी छह जिलों में यीडा के अधिसूचित क्षेत्रों की निगरानी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, एसीईओ कृष्ण कुमार सिंह को बिल्डर्स के अलावा आवासीय व व्यावसायिक परियोजनाओं की प्रमुख रूप से जिम्मेदारी रहेगी।
आईएएस अधिकारियों के तबादले के बीच यमुना प्राधिकरण से एसीईओ राजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह और डॉ. नितिन मदान की जगह संजय मीणा और कृष्ण कुमार सिंह ने कार्यभार संभाला है। पूर्व से जिम्मेदारी संभाल रहे चार एसीईओ में केवल मनीष मीणा ही वर्तमान में तैनात हैं। ऐसे में कार्य वितरण तीनों एसीईओ के बीच नए सिरे से हुआ है। मनीष मीणा पूर्व की तरह परियोजना विभाग के अलावा ग्रामीण व आबादी भूखंड क्षेत्र के विकास कार्य देखेंगे। इसके अलावा अर्बन सेल, उद्यान, विद्युत एवं यांत्रिक, यमुना एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट, इंवेस्टमेंट सेल का काम देखेंगे।
विज्ञापन
संजय मीणा के पास अतिरिक्त चार्ज में कार्मिक, नियोजन, लीज बैक-शिफ्टिंग, वित्त, विधि, मार्केटिंग, प्रवर्तन प्रमुख रूप से दिए गए हैं। इसी तरह कृष्ण कुमार सिंह को बिल्डर्स के अलावा आवासीय व व्यावसायिक परियोजनाओं के साथ बोर्ड बैठक, एसडीजेड, एलएफडी, आईटी, संस्थागत योजनाएं, प्रोटोकॉल और नोएडा एयरपोर्ट के समन्यव की जिम्मेदारी रहेगी।