{"_id":"6a282fc211231ab9910039fc","slug":"scorched-by-the-heatwave-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97028-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 43 डिग्री पहुंचा तापमान, लू ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 43 डिग्री पहुंचा तापमान, लू ने झुलसाया
विज्ञापन
43 डिग्री पहुंचा तापमान, लू ने झुलसाया
ग्रेटर नोएडा। शहर के लोगों को कई दिनों से तेज गर्मी झेलनी पड़ रही है। मंगलवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में लू ने लोगों को झुलसाया, हालांकि शाम के समय बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली। हवा में भी नमी रही। शहर का वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है। एक्यूआई येलो जोन से ऑरेंज जोन में 222 पहुंच गया। ग्रेनो एनसीआर का दूसरा और देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर भी रहा। तेज धूप में हवा की रफ्तार भी 15 किमी प्रति घंटा तक रही। लू के कारण दोपहर में सड़कों पर लोगों की संख्या भी कम रही। एनसीआर में ग्रेनो से आगे गुरुग्राम रहा। वहां का एक्यूआई 264 रहा। ब्यूरो
ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
12-13 जून को करवट लेगा मौसम
नोएडा। इन दिनों भीषण गर्मी परेशान कर रही है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक दर्ज किया गया। शहर में अलग-अलग जगहों पर भंडारे और शरबत वितरण का आयोजन किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को चली तेज हवा ने गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी। 12 जून को बारिश का ऑरेंज और 13 जून को बारिश का येलो अलर्ट है। ऐसे में मौसम करवट लेगा और गर्मी से हल्की राहत मिल सकेगी।