फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools will be upgraded in Punhana

बेहतर शिक्षा के लिए सरकारी स्कूल होंगे अपग्रेड

Sat, 26 Sep 2020 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Schools will be upgraded in Punhana
नूंह/पुन्हाना। सक्षम योजना पर चर्चा के लिए पुन्हाना में शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा अधिकारी रमेश दहिया ने की और संचालन सद्दीक अहमद खंड शिक्षा अधिकारी ने किया गया। बैठक में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए चर्चा की गई। अधिकारियों के मुताबिक खंड के सभी विद्यालयों की मैपिंग की जाएगी जिससे पता चलेगा कि 1-3-5 किलोमीटर में सरकारी स्कूल है या नहीं या ऐसे स्कूल जिनको अपग्रेड किया जाना है, उसकी लिस्ट बनाई जाएगी ताकि हर गांव के बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा दी जा सके और ड्रापआउट को भी कम किया जा सके।
विज्ञापन

वहीं नूंह स्थित जिला सचिवालय में शनिवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने बैठक की। इस दौरान उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए सक्षम योजना मददगार है। कक्षा में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान करके अध्यापकों को उन्हें अतिरिक्त समय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए शुरू की गई सक्षम योजना के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए यह योजना चलाई जा रही है। कोरोना काल में घर से पढ़ाओ योजना की शुरुआत की गई है, जिसे सफल बनाने के लिए शिक्षकों को कड़ी मेहनत करनी होगी। विद्यार्थियों और अभिभावकों से सीधा संपर्क साधने की जरूरत है। अभिभावकों से सुझाव भी लिए जा सकते हैं। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अनूप जाखड़, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पुनिया सहित सभी खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed