फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools should provide scanned copies of TC on their websites.

Noida News: टीसी की स्कैन कॉपी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएं स्कूल

Fri, 07 Nov 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Schools should provide scanned copies of TC on their websites.
-सीबीएसई ने कहा कि किसी छात्र की टीसी पर काउंटर हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं
विज्ञापन


-बोर्ड ने इस व्यवस्था को काफी पहले ही कर दिया था समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों को दोहराया है कि वह छात्रों की टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) की स्कैन कॉपी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर उपलब्ध कराएं। इसके लिए टीसी पर किसी काउंटर हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं है। स्कूल टीसी को काउंटर हस्ताक्षर के लिए बोर्ड के मुख्यालय या क्षेत्रीय कार्यालय में भेज रहे हैं। बोर्ड टीसी पर काउंटर साइन कराने की व्यवस्था को काफी पहले समाप्त कर चुका है।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज की ओर से टीसी को लेकर एक परिपत्र स्कूलों को जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बोर्ड ने यह प्रक्रिया पहले ही समाप्त कर दी थी। जबकि अब भी कुछ स्कूल पुराने नियमों नियमों का पालन कर टीसी को काउंटर साइन के लिए बोर्ड के पास भेज रहे हैं। स्कूलों के सीबीएसई के नियमों का उल्लंघन करने के कारण अभिभावकों और छात्रों को परेशानी हो रही है और डिजिटलीकरण की दिशा में भी उठाए गए कदमों में भी बाधा पहुंच रही है। सीबीएसई स्कूलों को भेजे गए परिपत्र में पिछले निर्देशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया है कि छात्र के किसी स्कूल से अन्य स्कूल में स्थानांतरण के समय स्थानांतरण सर्टिफिकेट (टीसी) पर किसी साइन की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वे इस नियम का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed