{"_id":"6244bbba4ea22103254fd000","slug":"schools-open-students-are-enjoying-offline-studies-noida-news-noi640182810","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुले, विद्यार्थियों को भा रही ऑफलाइन पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुले, विद्यार्थियों को भा रही ऑफलाइन पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों का आना शुरू हो गया है। विद्यालय खुलने के बाद विद्यार्थियों में अब ऑनलाइन काम करने की आदत दूर हो रही है। स्कूलों में इस समय सीबीएसई की 26 अप्रैल से शुरू हो रही टर्म-2 की परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। अब विद्यार्थी ऑफलाइन शिक्षा हासिल कर रहे हैं और लिखकर असाइनमेंट जमा कर रहे हैं। असाइनमेंट के जरिये परीक्षा की अच्छी तैयारी हो जाती है। बच्चों का पढ़ाई के प्रति ऑनलाइन के मुकाबले ऑफलाइन शिक्षा के प्रति रुझान अधिक है। शिक्षिका अनीता ने बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प तो मिला, लेकिन ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हुई तो विद्यार्थियों को पुराने तरीके पर लाने में थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ रही है। ऑनलाइन क्लास में छात्र इतना समझ नहीं पाते, जितना क्लास रूम में शिक्षक के सामने बैठकर समझ पाता है। विद्यार्थियों में किताबें पढ़ने की आदत फिर से विकसित हो रही है। विद्यालयों में इस समय छात्र-छात्राओं की लिखने की आदत पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है।
ऑनलाइन क्लास की आदत से विद्यार्थी बाहर आने लगे हैं। ऑफलाइन शिक्षा से बेहतर बच्चे कहीं नहीं समझ पाते। यह समय परीक्षाओं का चल रहा है। सभी विद्यालय अपने स्तर पर तैयारी करवा रहे हैं। - सुनीता कुमारी, शिक्षिका
स्कूल खुलने से ऑफलाइन शिक्षा हासिल करने का मौका मिला है। ऑनलाइन शिक्षा की आदत अब कम हो रही है। ऑनलाइन शिक्षा से सीखने के नाम पर कुछ खास नहीं मिला। - निशांत, 10वीं छात्र
विज्ञापन
काफी समय बाद सब पहले जैसा हो रहा है। ऑफलाइन शिक्षा ऑनलाइन से काफी अच्छी लगती है। स्कूल में आकर दोस्तों के पढ़ना इसकी जगह ऑनलाइन शिक्षा हासिल नहीं कर सकती। - सौरव, 10वीं छात्र