{"_id":"6683463926b8773b980e09c9","slug":"school-wall-collapsed-due-to-digging-of-foundation-in-abupur-na-news-c-139-1-mdr1001-103301-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अबूपुर में नींव खोदने से गिर गई स्कूल की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अबूपुर में नींव खोदने से गिर गई स्कूल की दीवार
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव अबूपुर स्थित ट्रिनिटी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बराबर में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी की नींव खोदने से स्कूल की दीवार गिर गई। आरोपियों ने विरोध करने पर स्कूल प्रबंधक के साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। स्कूल प्रबंधक ने निवाड़ी थाने में घटना की तहरीर दी है।
प्रबंधक रितू गोयल ने बताया कि स्कूल के समीप अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। एक सप्ताह पूर्व कॉलोनी की चहारदीवारी बनाने के लिए जेसीबी से नींव खोदी गई थी। इससे उनके स्कूल की दीवार गिर गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी सोमवार को एक बार फिर जेसीबी मशीन से नींव खोदने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। रितू गोयल ने निवाड़ी थाने में घटना की तहरीर दी है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।