फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School van caught fire, 13 innocent children narrowly escaped

Noida News: स्कूली वैन में लगी आग, बाल-बाल बचे 13 मासूम

Sat, 23 Mar 2024 02:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
School van caught fire, 13 innocent children narrowly escaped
फोटो समाचार
विज्ञापन


- ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालकर आग पर पाया काबू, दो-तीन बच्चों के बाल जले
- समय रहते पाया आग पर काबू, अन्यथा हो सकता था बड़ा हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर/ बुलंदशहर। छात्रों को स्कूल लेकर जा रही एलपीजी सिलिंडर लगी वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शुक्रवार सुबह गांव वैलाना के ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को वैन से बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। हादसे के वक्त वैन में चालक के अलावा 13 बच्चे सवार थे। जिनमें से चार बच्चे मामूली रूप से झुलस गए हैं। परिजनों ने वैन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
ग्राम प्रधान सुशील कुमार ने बताया कि दनकौर स्थित लक्ष्य कान्वेंट स्कूल में गांव के कई बच्चे पढ़ते हैं। बच्चे वैन से स्कूल आते-जाते हैं। शुक्रवार सुबह वैन चालक करीब 8 बजे गांव अलीपुरा से बच्चों को लेकर वैलाना गांव पहुंचा। जहां से उसने कई और छात्र-छात्राएं वैन मेें बैठा लिए। गांव से बाहर निकलते वक्त अचानक वैन के पिछले हिस्से में रखे एलपीजी सिलिंडर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही बच्चों ने शोर मचा दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

हालांकि, वैन सवार आर्यन (8) निवासी गांव वैलाना और जाह्नवी (10), साहिल (8) और मायरा (10) निवासी अलीपुरा के सिर के बाल झुलस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। इस बीच परिजनों ने मामले में आरोपी वैन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, दोनों पक्षों के समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहमे हुए हैं बच्चे, बयां कर रहे हादसे की जानकारी

छात्र आर्यन ने बताया कि स्कूल जाने के लिए वैन में बैठा था। कुछ दूर चलते ही वैन के पिछले हिस्से में आग लग गई। जिससे उसके कान के पास के बाल जल गए। हादसे के वक्त वह पीछली सीट पर बैठा हुआ था। हादसे के बारे में बताते हुए वह बार-बार सहम रहा था। वहीं, परिजनों का भी कहना है कि चालक से कई बार गाड़ी को बदलने की बात कही गई। लेकिन, वह नहीं माना। परिजन बच्चों के सकुशल होने पर राहत महसूस कर रहे हैं।

ट्रांसपोर्ट फीस लेने बाद भी बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़
अभिभावकों के मुताबिक वैन की सुविधा स्कूल की ओर से उपलब्ध कराई गई है। ट्रांसपोर्ट फीस के तौर पर तीन हजार रुपये वसूले जाते हैं। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन व वाहन चालकों की ओर से बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। वैन में एलपीजी सिलिंडर लगाकर चलाना अपराध है, इसके बावजूद देहात क्षेत्रों में ऐसे वाहन धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। पुलिस और आरटीओ विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।




-पहले भी हो चुके हैं हादसे


गुलावठी थाना क्षेत्र में जुलाई 2019 को वैन का रेडियेटर फटने से दो बच्चे झुलस गए थे।

- अहमहदगढ़ क्षेत्र में गत माह स्कूल बस ने एक वैन को मारी थी टक्कर, बाल-बाल बचे थे मासूम।

कोट

शॉर्ट सर्किट होने से कार के अंदर कुछ चिंगारी उठने की जानकारी मिली है। आग की सूचना नहीं है। बच्चों के मामूली रूप से बाल झुलसने की भी जानकारी है। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - पूर्णिमा सिंह, सीओ सिकंदराबाद।

कोट
आग नहीं लगी, केवल धुआं उठा : स्कूल प्रबंधन
इस मामले में स्कूल प्रबंधक का दावा है कि गाड़ी में आग नहीं लगी केवल धुआं ही उठा था। प्रबंधक राहुल कसाना ने बताया कि वैन में रखी बैटरी में स्पार्किंग होने के कारण धुआं उठा था। किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed