फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School students will draw one-storey residential buildings

स्कूली छात्र निकालेंगे एक मंजिला आवासीय भवनों का ड्रॉ

Thu, 16 Dec 2021 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
School students will draw one-storey residential buildings
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की एक मंजिला भवनों की आवासीय योजना के आवेदकों के भाग्य का फैसला शुक्रवार होगा। प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में ड्रॉ की पर्ची मैनुअल तरीके से स्कूली छात्रों से निकलवाई जाएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने एक मंजिला निर्मित भवनों की योजना आवासीय सेक्टर ज्यू-1, ज्यू-2 और ज्यू-3 में लॉन्च की थी। सेक्टर ज्यू-1 में 200 वर्गमीटर के 12 भवन, ज्यू-2 में 120 वर्गमीटर के 15 और ज्यू-3 में 120 वर्गमीटर के 86 भूखंड हैं। 10 नवंबर से इन भूखंडों के लिए आवेदन शुरू हुए थे। यह ओपन एंडेड स्कीम थी। 30 नवंबर तक आने वाले आवेदनों का ड्रॉ 17 दिसंबर को होने जा रहा है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नरेंद्र भूषण के निर्देश पर संपत्ति विभाग ने इन सभी आवेदकों की सूची प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर अपलोड कर दी है। आवेदक वेबसाइट पर अपना नाम देख सकते हैं। ड्रॉ के दौरान पारदर्शिता बरतने के लिए वीडियो रिकॉडिंग भी कराई जाएगी। संपत्ति विभाग ने ड्रॉ के लिए तैयारी पूरी कर ली है। कोविड नियमों का पालन करते हुए आवेदक ड्रॉ में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

---
मंजिला भवनों का ब्योरा
सेक्टर एरिया भवनों की संख्या कीमत
ज्यू-1 200 12 82.91 लाख
ज्यू-2 120 15 58.99 लाख
ज्यू-3 120 86 58.99 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed