फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School shifted due to evaluation, students and teachers worried

Noida News: मूल्यांकन के कारण स्कूल किया शिफ्ट, छात्र व शिक्षक परेशान

Mon, 18 Mar 2024 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
School shifted due to evaluation, students and teachers worried
फोटो:-------------
विज्ञापन

मूल्यांकन के कारण स्कूल किया शिफ्ट, छात्र व शिक्षक परेशान

-कुमारी मायावती राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहा है यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के कारण प्राथमिक विद्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। विद्यालय बादलपुर के कुमारी मायावती राजकीय कन्या इंटर कालेज में चल रहा है। स्कूल शिफ्ट होने के कारण छात्र और शिक्षक परेशान हैं। उनका कहना है कि परीक्षा प्रभावित होगी। वहीं, शिक्षा विभाग ने 31 मार्च तक स्कूल दूसरी जगह संचालित होने का दावा किया है।


बादलपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च तक चलेगा। इंटर कॉलेज में कक्षा एक से 5 तक का प्राथमिक विद्यालय चल रहा है। विद्यालय में 91 बच्चे पंजीकृत है। मूल्यांकन के कारण इन सभी को 500 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय बादलपुर में शिफ्ट कर दिया गया है। शिक्षकों का कहना है कि 20 मार्च से बच्चों की परीक्षा शुरू हो रही है। ऐसे में बच्चों की परीक्षा छूट सकती है। कई छात्रों ने स्कूल आना भी बंद कर दिया है। जिस जगह स्कूल को शिफ्ट किया गया है। वहां बैठने की व्यवस्था नहीं है। स्कूल बंद कराने की जगह शिक्षकों को आई कार्ड जारी किए जा सकते थे।
विज्ञापन

----------
जिस विद्यालय में मूल्यांकन चल रहा है, वहां किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा सकता है। छात्रों की परीक्षा छूटने नहीं दी जाएगी।
डाॅ. धर्मवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed