फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   school boy beaten by unknown people

Noida News: स्कूल की बस से उतारकर छात्र पर हमला करने के मामले में केस दर्ज

Wed, 08 Oct 2025 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
school boy beaten by unknown people
दनकौर। बिलासपुर कस्बे में एक स्कूल की बस से उतारकर एक छात्र को अज्ञात हमलावरों द्वारा पीटकर घायल करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिलासपुर कस्बे के सिरजेखानी मोहल्ला निवासी जावेद सैफी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका बेटा अरमान बिलासपुर कस्बे से कुछ दूरी पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 11 वीं कक्षा का छात्र है। 29 सितंबर को बेटा स्कूल की बस से घर आ रहा था। आरोप है कि बिलासपुर क़स्बे में 2 बाइक पर सवार होकर आए पांच आरोपियों ने बस से उतारकर मारपीट की थी। घटना में अरमान लहूलुहान हो गया था। पीड़ित ने घर पर अपने परिजनों को यह बात नहीं बताई थी। यह घटना क़स्बे में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो इसकी जानकारी परिजनों को भी लगी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed