फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Scan the QR code and tell your problem and you will get a solution.

Noida News: क्यूआर कोड स्कैन कर बताएं समस्या, मिलेगा समाधान

Mon, 11 May 2026 02:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Scan the QR code and tell your problem and you will get a solution.
- विद्युत निगम ने प्रदेश में पहली बार गौतमबुद्ध नगर में शुरू की सुविधा, समाधान के बाद ई-मेल से भेजा जाएगा जवाब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बिजली गुल हो गई हो, मीटर तेज चल रहा हो या विद्युत सप्लाई से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपभोक्ताओं को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने रविवार को जिले में हाईटेक हेल्पलाइन सुविधा शुरू की है। इसके तहत उपभोक्ता निगम की ओर से जारी क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे गूगल फॉर्म पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग को सूचना भेज दी जाएगी। समाधान के बाद उपभोक्ता को ई-मेल पर जवाब मिलेगा। इससे बार-बार कार्यालय या हेल्पलाइन पर संपर्क करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने प्रदेश में पहली बार गौतमबुद्ध नगर में क्यूआर कोड आधारित हेल्पलाइन सुविधा शुरू की है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए की जा रही इस पहल के तहत बिजली बिल, मीटर खराब होने, नए कनेक्शन, लो वोल्टेज, बिजली कटौती, मीटर की एमआरआई और लाइन संबंधी शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। विद्युत निगम का दावा है कि इससे दर्ज शिकायत का फॉलोअप लेने में भी परेशानी नहीं होगी। नई व्यवस्था की निगरानी अधिकारी स्तर से होगी। इसमें शिकायत के समाधान के बाद ई-मेल से जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन



4.47 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

जिले में विद्युत निगम के लगभग 4.47 लाख उपभोक्ता हैं। नई सुविधा से इन तमाम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। साथ ही शिकायत के समाधान में पारदर्शिता आएगी।





अभी तक 1912 नंबर और कार्यालय में दर्ज करानी पड़ती थी शिकायत

अभी तक विद्युत निगम के उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी पर हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत करनी पड़ती थी। जिसका रिस्पांस रेट काफी कम था। इसके अलावा पुरानी व्यवस्था के तहत कार्यालय जाकर प्रार्थना पत्र लिखकर उपभोक्ता को अपनी शिकायत देनी पड़ती थी। इसमें भी त्वरित समाधान नहीं होता था। समाधान न मिलने पर उपभोक्ताओं को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने भी सेक्टर-18 में हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की थी। यहां पर भी उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

क्यूआर कोड की पहल नोएडा जोन से की गई है। इसे स्कैन करके उपभोक्ता अपनी विभिन्न समस्याओं की शिकायत कर सकेंगे। इससे उन्हें कार्यालय तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। -एसके जैन, मुख्य अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed