{"_id":"68c87c7123967779a30fba51","slug":"sasni-akarabad-road-will-be-widened-with-2370-crores-na-news-c-56-1-sali1016-137487-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 23.70 करोड़ से होगा सासनी-अकराबाद मार्ग का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 23.70 करोड़ से होगा सासनी-अकराबाद मार्ग का चौड़ीकरण
Tue, 16 Sep 2025 02:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
सासनी-अकराबाद मार्ग के चौड़ीकरण व सृदढ़ीकरण के कार्य को शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। 13 किलोमीटर के मार्ग के निर्माण के लिए 23.70 कराेड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति शासन ने जारी की है।
तहसील सासनी क्षेत्र का सासनी-अकराबाद मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। इसे दुरुस्त कराने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने कई बार प्रदर्शन भी किया था। इस मार्ग के चौड़ीकरण व नव निर्माण के लिए विधायक सदर अंजुला माहौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव पर शासन की ओर से स्वीकृति दे दी गई है।
विधायक सदर अंजुला माहौर ने बताया कि इस मार्ग की चौड़ाई 5.50 मीटर की जाएगी। जल्द ही मार्ग का निर्माण का कार्य शुरू होगा। इस मार्ग के निर्माण से हाथरस व अलीगढ़ जिले के ग्रामीणों को राहत होगी। अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इस मार्ग पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।