फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   santhally murder case

सैंथली डबल मर्डर केस: आरोपियों की निशानदेही पर दो पिस्टल और थार गाड़ी बरामद

Wed, 12 Nov 2025 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
santhally murder case
- मुख्य आरोपी मनोज पहलवान और प्रिंस भाटी पुलिस रिमांड पर, फॉरेंसिक जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। गौतमबुद्ध नगर के चर्चित सैंथली गांव डबल मर्डर केस में पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज पहलवान (मनोज नागर) और प्रिंस भाटी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो पिस्टल, कारतूस और महिंद्रा थार गाड़ी बरामद की है।


20 अक्तूबर को जारचा क्षेत्र के सैंथली गांव में सीआईएसएफ के सेवानिवृत्ति दारोगा अजय पाल सिंह का पड़ोसी प्रिंस भाटी से नाली के पानी को लेकर विवाद हो गया था। विवाद होने पर अजयपाल और दिपांशु को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में जारचा कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में मुख्य अभियुक्तों मनोज नागर उर्फ मनोज पहलवान निवासी गांव सादुल्लापुर और प्रिंस भाटी निवासी गांव सैंथली एनकाउंटर के डर से अलग-अलग न्यायालय में समर्पण कर दिया था। दोनों को बुधवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त पिस्टल और वाहन की जानकारी दी। निशानदेही पर पुलिस टीम ने बिसरख कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर में पार्क के पास से थार गाड़ी बरामद की है। थार में ही दो पिस्टल कारतूस बरामद किए हैं। थार, मनोज नागर की है। हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


मनोज पहलवान का आपराधिक इतिहास : मुख्य आरोपी मनोज नागर का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और गंभीर है। वह 2006 से लेकर अब तक गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़ और दिल्ली के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट जैसे 19 गंभीर मामलों में नामजद रह चुका है। उसके खिलाफ जिले में थाना फेस-2, सूरजपुर, इकोटेक-3 के अलावा दिल्ली में आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। वहीं, प्रिंस भाटी पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed