{"_id":"6908b9ba7915f9c5d00a0417","slug":"santhally-murder-case-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79600-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ताऊ-भतीजा हत्याकांड में फरार आरोपी को दो सप्ताह बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ताऊ-भतीजा हत्याकांड में फरार आरोपी को दो सप्ताह बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप- सैंथली गांव में दिवाली पर ताऊ-भतीजा की गोली मारकर हत्या का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
दादरी/ग्रेटर नोएडा। सैंथली गांव में ताऊ-भतीजा हत्याकांड मामले की जांच कर रही जारचा कोतवाली पुलिस दो सप्ताह बाद मुख्य आरोपी प्रिंस भाटी के भाई जितेंद्र को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं आरोपियों के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद से मृतकों के परिजन नाराज हैं। परिजन आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर सीएम से जल्द मिल सकते हैं।
बता दे कि दिवाली की सुबह 20 अक्तूबर को सैंथली गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग हुई थी। इस दौरान गांव के ही प्रिंस भाटी ने अपने साथियों जितेंद्र भाटी, बॉबी तोंगड़, सचिन गुर्जर और मनोज नागर के साथ मिलकर सीआईएसएफ से गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में दो पड़ोसी भी घायल हुए थे। मामले में आरोपी प्रिंस भाटी, गैंगस्टर मनोज नागर, बॉबी तोंगड़ कोर्ट में सरेंडर करने में कामयाब रहे थे। जबकि सचिन को पुलिस ने अलीगढ़ कोर्ट से गिरफ्तार किया था। आरोपी कि गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में रोष है। रविवार को साधारण तरीके से परिजन ने मृतक दिपांशु की बहन की शादी की थी। इसमें सिर्फ परिवार के लोग भी शामिल हुए थे। घटना में वांछित एक आरोपी जितेंद्र भाटी अब भी फरार है। पुलिस की टीम अबतक उसकी तलाश नहीं कर पाई है। मामले में पुलिस की चार टीम जांच कर रही हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस की ओर से दिल्ली, बुलंदशहर, अलीगढ़ आदि जगह पर दबिश दी गई है। मगर आरोपी का पता नहीं चल सका है।