{"_id":"658d9b314dd831d025038284","slug":"sanjay-singh-will-fast-in-jail-every-friday-noida-news-c-340-1-del1011-34897-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संजय सिंह हर शुक्रवार को जेल में करेंगे उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संजय सिंह हर शुक्रवार को जेल में करेंगे उपवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ में भारत माता की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
तिहाड़ जेल में बंद राज्यसभा सांसद संजय सिंह हर शुक्रवार को भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उपवास करेंगे। बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जेल से देश की रक्षा के लिए संजय सिंह ने एकजुट रहने का संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि संभव हो तो हर जाति-धर्म के लोग हफ्ते में एक दिन भारत माता को माल्यार्पण कर उपवास करें। यह हमारे मनोबल को दृढ़ एवं संकल्प को मजबूती देगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए जेपी जैसे आंदोलन की पुनरावृत्ति होनी आवश्यक है। महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन एवं तानाशाही से पूरा देश त्रस्त है। इस लड़ाई के लिए हमें सड़क से लेकर जेल तक लड़ना होगा। इसकी शक्ति हमें भारत माता के आशीर्वाद से संभव है। यूपी में हर शुक्रवार को सभी जिलों में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपवास करेंगे। केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता एवं जनहित कार्यों से घबरा हुई है। ब्यूरो