फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sanjay Singh should tell where his wife's vote: Sachdeva

संजय सिंह बताएं, पत्नी का वोट कहां-कहां : सचदेवा

Thu, 02 Jan 2025 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh should tell where his wife's vote: Sachdeva
भाजपा ने ‘केजरीवाल को फर्जी वोटर्स से इश्क है’ चुनावी पोस्टर जारी किया
विज्ञापन

मेयर महेश कुमार ने भी पत्नी के दो वोट एक ही घर में बनवाए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को चुनावी पोस्टर ‘केजरीवाल को फर्जी वोटर्स से इश्क है’ जारी किया। इस मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राज्यसभा सांसद संजय सिंह बताएं कि पत्नी अनीता सिंह का वोट कहां-कहां है। संजय 2018 में जब राज्यसभा में गए उस समय के शपथपत्र में वोट हरिनगर विधानसभा में पंजीकृत है। जब वे राज्यसभा के लिए शपथ पत्र दे रहे थे तो सुल्तानपुर की नगर पालिका परिषद की वोटर लिस्ट में नाम पंजीकृत था।

इतना ही नहीं संजय सिंह का 2024 में नई दिल्ली में वोट है और विकासपुरी विधानसभा में भी वोट बना था। वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने वाले संजय खुद चुनाव आयोग के अधिकारियों को धमका रहे हैं। आनन-फानन में 30 दिसंबर को वोट शिफ्ट करने का आवेदन भी उन्होंने किया है। गलती स्वीकार नहीं रहे और अब मानहानि का दावा कर रहे हैं। दो वोट बनवाना एक आपराधिक गतिविधि है। इसके लिए चुनाव आयोग और पुलिस को संजय पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। देश में फर्जी वोट डालने पर सेक्शन-18 के अंतर्गत एक साल की सजा है। मेयर महेश कुमार ने भी पत्नी के दो वोट एक ही घर में बनवाए हैं। एक जगह पत्नी का नाम ममता तो दूसरी जगह निधि है। खास बात है कि दोनों जगह एक ही महिला की फोटो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed