फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sanjay Singh AAP's Mahua Moitra: Entry

संजय सिंह आप के महुआ मोइत्रा : प्रवेश

Sat, 21 Oct 2023 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh AAP's Mahua Moitra: Entry
कथित शराब घोटाला मामला में भाजपा ने आप को घेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा ने कथित शराब घोटाले मामले को लेकर दिल्ली सरकार को घेरा है। शनिवार को सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि दिल्ली के करदाताओं के पैसे से खड़े किए गए महंगे वकीलों की फौज भी राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राहत नहीं दिला पा रही है, क्योंकि अदालत में सिर्फ सबूत काम करते हैं डायलॉगबाजी नहीं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह कहना कि आप नेताओं की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है, यह सिर्फ जनता को गुमराह करने की कोशिश है। आप के किसी भी नेता व मुख्यमंत्री ने भी घोटाले में लिप्त दिनेश अरोड़ा, अमन ढल से संबंधों की बात से इंकार नहीं किया है।

संजय सिंह आप के महुआ मोइत्रा हैं जो बिना पैसा लिए कोई काम नहीं करते हैं। न्यायमूर्ति के आदेश के पैरा-52 से साफ है कि उनके करीबी सर्वेश मिश्रा और दिनेश अरोड़ा आपस में बात किया करते थे और जिस दिन 2 करोड़ रुपये दिए गए उसी दिन संजय सिंह ने दिनेश को मनीष सिसोदिया से मिलवाया था। इसकी लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड सब कुछ ईडी ने कोर्ट में पेश किया है। यही दो करोड़ रुपये गोवा चुनाव में इस्तेमाल किए गए थे। आप की दोहरी मानसिकता को समझने के लिए राघव चड्ढा का मामला सभी के सामने है। उन्हें अदालत से राहत मिली तो सवाल नहीं उठे, लेकिन संजय सिंह मामले में जांच एजेंसियों एवं कोर्ट की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि न्यायमूर्ति ने स्पष्ट कर दिया है कि संजय सिंह सहित आप की पूरी टीम केवल दुष्प्रचार करती है। भाजपा पहले दिन से ही कहती रही है कि शराब घोटाले में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। वह दिन दूर नही जब केजरीवाल भी संजय सिंह-सिसोदिया के साथ जेल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article