फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sanitisation campaign started in Nuh

महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत

Sat, 03 Oct 2020 06:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
Sanitisation campaign started in Nuh
नूंह/तावडू। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को पूर्व विधायक जाकिर हुसैन के पुत्र ताहिर हुसैन ने नूंह में स्वच्छ हरियाणा अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पालिका आयुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने की। स्वच्छ हरियाणा अभियान से पहले भाजपा नेता ताहिर हुसैन और जिला पालिका आयुक्त डॉ मुनीष नागपाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान शहर में जगह-जगह स्वच्छ हरियाणा अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ताहिर हुसैन ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए गए रास्तों पर युवा पीढ़ी को चलने की जरूरत है। देश और प्रदेश विकास तभी करेगा जब हम अपने आसपास फैली गंदगी को साफ करेंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव राजाराम, ज्ञानचंद आर्य, मंडलाध्यक्ष कुलदीप चौहान, प्रधान मीना कुमारी, जगन पार्षद, राशिद खान, सद्दाम, जाहिद, हाजी अय्युब, वहीद खान जोगीपुर, शकील और निसार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं तावडू में भी शुक्रवार को विधायक संजय सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक ने बताया कि 16 अक्तूबर तक नगर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। सभी वार्डों में नगर पालिका प्रशासन और जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। बड़े नालों की सफाई स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में होगी। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नगर पालिका के कर्मचारी और पार्षदों सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed