{"_id":"69fcb431526af8ba850205fd","slug":"sanitation-workers-stranded-in-bengal-due-to-violence-society-residents-worried-grnoida-news-c-1-noi1095-4252792-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बंगाल वोट डालने गए सफाईकर्मी हिंसा के कारण फंसे, सोसाइटी निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बंगाल वोट डालने गए सफाईकर्मी हिंसा के कारण फंसे, सोसाइटी निवासी परेशान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वोट देने गए सफाई कर्मी और घरेलू सहायिका वहां हिंसा की वजह से फंस गए हैं। ऐसे में सोसाइटियों में स्टाफ की कमी के चलते परेशानी बढ़ गई है। सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजिडेंसी के निवासियों ने बताया कि उनके यहां पिछले एक महीने से साफ सफाई की व्यवस्था से लेकर सुरक्षाकर्मियों की कमी है। हालांकि एओए की ओर से हाल ही में नई एजेंसी रखी गई जिसके बाद धीरे-धीरे सुरक्षाकर्मी बढ़ाए गए।
स्टाफ की कमी के कारण एक महीने से सोसाइटी के जी टॉवर में सफाई नहीं हो रही है। -अर्पना, आरजी रेजिडेंसी सोसाइटी
अपने घर वोट डालने गए सफाई कर्मी और घरेलू सहायिका बंगाल हिंसा में फंस गए हैं। -निधी शर्मा, लोटस पनाश सोसाइटी
हमने मई से एजेंसी बदली है जिससे सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ गई है। -किशन सिंह रावत, एओए अध्यक्ष, आरजी रेजिडेंसी
हमने एजेंसी को स्पष्ट कहा है कि जल्द इस समस्या को दूर करें। -कविता कुमार राजेश, एओए अध्यक्ष, एग्जोटिका फ्रेस्को सोसाइटी