फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sania not ready to go to Bangladesh without Saurabh

Noida News: बगैर सौरभ के सानिया बांग्लादेश जाने को तैयार नहीं

Fri, 25 Aug 2023 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sania not ready to go to Bangladesh without Saurabh
सौरभ के बगैर बांग्लादेश जाने को तैयार नहीं सानिया
विज्ञापन


- दोनों के सालगिरह मनाने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस के पास बृहस्पतिवार को भी दोनों ने रखा अपना पक्ष

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बांग्लादेश से पति की तलाश में नोएडा पहुंची सानिया अख्तर और सौरभ ने एक बार फिर पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा। बृहस्पतिवार को सानिया और सौरभ का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो दोनों की सालगिरह का बताया जा रहा है। वहीं सानिया ने एक बार फिर साफ किया है कि बगैर सौरभ के वह बांग्लादेश नहीं जाएगी। नोएडा पुलिस की महिला इकाई मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों के सामने सानिया ने फिर से दावा किया है कि सौरभ ने धर्म परिवर्तन कर निकाह किया था। वहीं सौरभकांत का कहना है कि सानिया ने उनको हनीट्रैप में फंसाया है। सानिया का स्पष्ट कहना है कि वह न्याय न मिलने तक जाने के लिए तैयार नहीं हैं। वह पूरे दस्तावेज के साथ भारत आई है। इससे पहले भी वह मई महीने में नोएडा आई थी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सौरभ और सानिया दो वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में सौरभकांत सानिया के साथ शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इसमें उनके साथ दो और लोग नजर आ रहे है। जश्न मनाते हुए दोनों एक दूसरे को केक खिलाते दिख रहे हैं। दोनों के साथ कोई बच्चा नजर नहीं आ रहा है। दूसरे वीडियो में सौरभकांत और सानिया डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह है मामला

सानिया अख्तर ने पुलिस से शिकायत की है कि सौरभकांत ढाका की एक कंपनी कल्टी मैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में काम करता था। 14 अप्रैल 2021 को सौरभ ने बांग्लादेश में ही उससे निकाह किया था। फिर उसे छोड़कर भारत आ गया। सौरभ बांग्लादेश में 4 जनवरी 2017 से 24 दिसंबर 2021 रहा था। अब सानिया एक साल के बेटे के साथ सौरभ को ढूंढने नोएडा आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed