फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   samsung company's container filled with mobile parts looted

मोबाइल पार्ट्स से भरा सैमसंग कंपनी का कंटेनर लूटा

Sun, 15 Dec 2019 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
samsung company's container filled with mobile parts looted
मोबाइल पार्ट्स से भरा सैमसंग कंपनी का कंटेनर लूटा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बोलेरो सवार पांच बदमाशों ने सैमसंग कंपनी से मोबाइल पार्ट्स ले जा रहे कंटेनर चालक को अगवा कर कंटेनर लूट लिया। क्राउन प्लाजा होटल के पास बदमाशों ने टक्कर मारकर भागने का आरोप लगाकर कंटेनर को रुकवाया। वारदात के दौरान आरोपियों ने चालक के पांच हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिए। लूट के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने मोबाइल पार्ट्स से भरे कंटेनर को बरामद कर लिया। मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।
मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी चालक अमित ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि शुक्रवार शाम वह फेज-2 स्थित सैमसंग कंपनी से कंटेनर लेकर निकला था। मोबाइल पार्ट्स से भरे कंटेनर को डाबरा स्थित एलेक्टो कंपनी में पहुंचाना था। जैसे ही वह कंटेनर लेकर सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के क्राउन प्लाजा के पास पहुंचा। बोलेरो सवार पांच बदमाशों ने ओवरटेक कर कंटेनर रुकवा लिया। टक्कर मारकर भागने का आरोप लगाकर बदमाशों ने उससे कंटेनर के कागज मांगे, जैसे ही चालक अमित ने उन्हें कागज दिए। बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर बोलेरो में डाल दिया। इसके बाद बदमाश उसे अगवा कर ले गए।
विज्ञापन

बताया गया है कि बदमाशों ने चालक को दिल्ली में किसी स्थान पर झाड़ियों में हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया। चालक ने किसी तरह अपने हाथ पैर खोले और सूरजपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस व कंपनी में सूचना दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि चालक से पूछताछ में मिले ठोस सुराग के आधार पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने कंटेनर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मोबाइल पार्ट्स से लदा कंटेनर भी बरामद कर लिया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। - जितेंद्र दीखित, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed