{"_id":"6ad4e3512cec6cf5f30736e6","slug":"samrat-mihir-bhoj-samaj-party-will-contest-elections-for-150-seats-grnoida-news-c-491-1-rgh1003-11652-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी में 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी में 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी
Sun, 18 Oct 2026 08:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। दनकौर रोड पर रविवार को सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी की जनसभा हुई। यह सभा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज भाटी के निवास पर आयोजित की गई। इसमें पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 150 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशी उतारने का दावा किया।
सभा में मास्टर पंडित सोनू शर्मा को जेवर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया। चौधरी देवेंद्र भाटी गुर्जर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
इसके बाद हतेवा गांव में पार्टी के जिला कार्यालय के निर्माण के लिए नींव रखी गई। इस मौके पर बलराज भाटी, धनपाल भाटी और सोनू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।