फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   samajwadi party mp shafiqur rahman barq statement on new population policy of yogi government

नई जनसंख्या नीति: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बोले-पैदाइश अल्लाह का कानून, कुदरत से नहीं टकराना चाहिए

Sun, 11 Jul 2021 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Jul 2021 12:25 PM IST
सार

मीडिया से बातचीत में सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि ये सरकार नए-नए कानून लाकर लोगों को उलझाना चाहती है। ये कुदरत से टकराने वाले कानून हैं। दुनिया में कितने लोग पैदा होंगे ये कुदरत के हाथ में हैं। कुदरत से नहीं टकराना चाहिए।

विज्ञापन
samajwadi party mp shafiqur rahman barq statement on new population policy of yogi government
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नई जनसंख्या नीति की घोषणा से पहले संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बयान आया है। सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है और उसे फेल बताया है। 
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि ये सरकार नए-नए कानून लाकर लोगों को उलझाना चाहती है। ये कुदरत से टकराने वाले कानून हैं। दुनिया में कितने लोग पैदा होंगे ये कुदरत के हाथ में हैं। कुदरत से नहीं टकराना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि तेरे बस में कुछ नहीं है मेरे बस में कुछ नहीं है। इसलिए कुदरत से टकराना नहीं चाहिए। उन्होंने कुरान का हवाला दिया और कहा कि दुनिया को रब ने पैदा किया। पैदाइश अल्लाह का कानून है। जो जनसंख्या कानून लाया जा रहा है वो जनता के हित में नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या नियंत्रित कर दी और पड़ोसी देश ने हमला कर दिया तो कैसे बचाएंगे? उन्होंने कहा कि जनसंख्या कानून से कोई फायदा नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed