फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party MP Azam Khan condition is critical need 10 liters oxygen in every hour

लखनऊ: आजम खान के फेफड़ों में गंभीर संक्रमण, हर घंटे 10 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत

Tue, 11 May 2021 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 May 2021 09:36 AM IST
सार

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि सांसद आजम खां के फेफड़े में गंभीर संक्रमण है। सोमवार से उन्हें 10 लीटर प्रति घंटे की दर से ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। उन्हें कोविड आईसीयू में रखा गया है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party MP Azam Khan condition is critical need 10 liters oxygen in every hour
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की हालत नाजुक बनी हुई है। अब उन्हें पहले से ज्यादा ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ रही है। जबकि उनके बेटे की हालत में सुधार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


करीब सवा साल से कई मामलों में सीतापुर की जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की कोरोनावायरस की चपेट में आने के बाद रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को भी तबीयत खराब होने पर रविवार शाम को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सपा सांसद आजम खां को चार लीटर प्रति घंटे की दर से ऑक्सीजन दिया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही सिटी स्कैन व अन्य जांच कराई गई। सपा सांसद के फेफड़े में गंभीर संक्रमण पाया गया है। जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला की स्थिति ठीक है। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि सांसद आजम खां के फेफड़े में गंभीर संक्रमण है। 

 

सोमवार से उन्हें 10 लीटर प्रति घंटे की दर से ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। उन्हें कोविड आईसीयू में रखा गया है। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम पल-पल की निगरानी कर रही है। संसद के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला खान की स्थिति संतोषजनक है। लेकिन उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

केजीएमयू में खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे थे आजम
जिला प्रशासन आजम और अब्दुल्ला को लखनऊ केजीएमयू में भर्ती कराना चाह रहा था, लेकिन आजम यहां भर्ती नहीं होना चाह रहे थे। जेलर आरएस यादव के मुताबिक, आजम केजीएमयू में खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे थे। इसलिए वह मेदांता में भर्ती होना चाहते थे। पहले मेदांता में बात की गई, लेकिन वहां बेड की किल्लत थी। बड़ी मुश्किल से बेड की व्यवस्था होने के बाद यहां भर्ती कराया गया। 

दो इंस्पेक्टर सुरक्षा में लगे
सीओ सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि आजम खां, अब्दुल्ला की सुरक्षा के लिए मेदांता में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्हें कोई समस्या न हो, इसलिए जिले से दो इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये इंस्पेक्टर शिफ्ट वाइज बदलते रहेंगे। इसके अलावा पुलिस लाइंस की एक गार्द भी मेदांता अस्पताल में तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed