फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Samajwadi party leader car overturned on Lucknow Expressway stopped after overturning thrice

अखिलेश से मिलकर लौट रहे थे सभी: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी सपा नेता की कार, तीन बार पलटी खाने के बाद रुकी गाड़ी

Mon, 07 Oct 2024 07:20 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Oct 2024 07:20 PM IST
सार

रविवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समीक्षा बैठक की थी। बैठक में गौतमबुद्ध नगर की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। 

विज्ञापन
Samajwadi party leader car overturned on Lucknow Expressway stopped after overturning thrice
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी सपा नेता की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष की कार रविवार शाम लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। कार में जिला उपाध्यक्ष के साथ तीन सपा नेता और एक दोस्त भी सवार थे। सभी लखनऊ में पार्टी की समीक्षा बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। बारिश और एक्सप्रेसवे पर पानी भरा होने के कारण हादसा हुआ। कार तीन पलटा खाने के बाद रुकी। हालांकि कार सवार सपा नेता सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

रविवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समीक्षा बैठक की थी। बैठक में गौतमबुद्ध नगर की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। इनमें जिला उपाध्यक्ष अवनीश भाटी निवासी बिसरख, जिला सचिव विकास निवासी भनौता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा निवासी रामपुर, पूर्व सचिव सुमित नागर निवासी बंबावड़ भी शामिल थे। सभी लोग जिला उपाध्यक्ष अवनीश भाटी की फॉच्यूनर कार में सवार थे। कार अवनीश भाटी चला रहे थे। कार में उनके दोस्त विनीत रौसा निवासी सरकपुर गांव भी सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश भाटी ने बताया कि रविवार शाम सभी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से लौट रहे थे। उस समय काफी तेज बारिश हो रही थी। करीब 50 किमी दूर आने के दौरान एक अंडरपास के ऊपर से कार निकली तो उसके बाद एक्सप्रेसवे पर बारिश का पानी जमा था। जो ज्यादा नहीं था, लेकिन पानी के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। तीन पलटा खाने के बाद काफी दूर जाकर कार रूकी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब कार रुकी तो उल्टी थी। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। किसी तरह एक खिड़की को खोलकर सभी एक-एक कर बाहर निकलें। घटना में किसी को चोट नहीं आई। सभी सुरक्षित है। सूचना मिलने पर लखनऊ से वापस लौट रहे बाकी सपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। देर रात सभी अपने घर पहुंचे। वहीं घटना की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed