फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Samajwadi Party and hooliganism synonymous: JP Nadda

समाजवादी पार्टी और गुंडागर्दी एक दूसरे के पर्यायवाची: जेपी नड्डा

Sun, 06 Feb 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party and hooliganism synonymous: JP Nadda
नोएडा में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षय जेपी नड्डा का स्वागत करते लोग। अमर उजाला
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नोएडा में जनसंपर्क किया और प्रत्याशी पंकज सिंह के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस विद्या मंदिर में आयोजित प्रभावी मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और गुंडागर्दी एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर 300 से अधिक सीटों के साथ योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन

देशवासियों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और युवाओं को समर्पित है। यह सिर्फ विधायक, मंत्री अथवा मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि प्रदेश की नई कहानी लिखने का अवसर है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलने वाले विकास का चुनाव है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने देश के लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत का लाभ दिया है। हमारी सरकार ने विकास को जन-जन तक पहुंचाया है। यह किसी जाति या धर्म को देखकर नहीं किया गया। यदि सड़कें बनीं तो सबके लिए, बिजली पहुंचाई तो हर घर में, जन-धन खाता खोला गया तो सबके खोले गए, गैस कनेक्शन दिया गया तो हर जाति, हर धर्म के लोगों को उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अखिलेश ने गोरखपुर में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के आरोपी आतंकियों से केस हटाने की सिफारिश की थी। उस समय अदालत ने केस वापस लेने के लिए अखिलेश सरकार को फटकार भी लगाई थी। इसी तरह रामपुर में हुए सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले के आरोपियों पर से भी केस हटाया था। ये अलग बात है कि कोर्ट ने अखिलेश यादव की सिफारिश को अस्वीकार कर दिया और बाद में सुनवाई होने के बाद आतंकियों को सजा-ए-मौत और उम्रकैद की सजा हुई। कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नोएडा प्रभारी बसंत त्यागी, विधानसभा प्रभारी अशोक मोंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed