फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Samaj Vikas Kranti Party: Former BSP leader sought security from Home Ministry

Samaj Vikas Kranti Party: बसपा के पूर्व नेता ने गृह मंत्रालय से मांगी सुरक्षा, जान का खतरा बताया

Fri, 08 Mar 2024 07:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 Mar 2024 07:03 PM IST
सार

शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि वे मुंबई बसपा के महत्त्वपूर्ण पदाधिकारी रह चुके हैं। बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन राजनीतिक मतभेद के कारण उन्होंने अपने नए दल का गठन कर लिया...

विज्ञापन
Samaj Vikas Kranti Party: Former BSP leader sought security from Home Ministry
समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अपना राजनीतिक दल बना चुके बसपा के एक पूर्व नेता ने गृह मंत्रालय से सुरक्षा की मांग की है। अपनी जान का खतरा बताते हुए समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा है कि उनकी पूर्व पार्टी के एक प्रभावशाली नेता के कारण उनकी जान को खतरा हो सकता है। उनका आरोप है कि लगभग एक सप्ताह पहले उन पर जानलेवा हमला किया गया था, लेकिन नेता की बड़ी राजनीतिक हैसियत के कारण उनकी प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि वे मुंबई बसपा के महत्त्वपूर्ण पदाधिकारी रह चुके हैं। बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन राजनीतिक मतभेद के कारण उन्होंने अपने नए दल का गठन कर लिया। इसके बाद पार्टी के कुछ पूर्व नेताओं की तरफ से उन पर खतरा बढ़ गया। अशोक सिंह ने गृह मंत्रालय से अपनी सुरक्षा की मांग की है। आरोप है कि चुनाव में उतरने से रोकने के लिए इस तरह की साजिश की जा रही है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में हुए हमले के बाद हमले की आशंका और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत का दरवाजा भी खटखटाया था।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed