Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sahara Bazaar Complex is going to be sold, bidding will start at Rs 85 crore.

Noida News: बिकने जा रहा है सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स, 85 करोड़ रुपये शुरू होगी बोली

Thu, 25 Sep 2025 05:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:19 AM IST
विज्ञापन
Sahara Bazaar Complex is going to be sold, bidding will start at Rs 85 crore.
गोमतीनगर के विभूति खंड​ ​स्थित इसी सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स की होनी है नीलामी।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स बिकने जा रहा है। इसके लिए 10 नवंबर को ई नीलामी होगी। एलडीए ने बुधवार को इसकी सूचना जारी की है। नीलामी की आरक्षित कीमत 85 करोड़ रुपये रखी गई है।
विज्ञापन

विभूति खंड में वेव मॉल के पास ही एलडीए का काॅम्प्लेक्स है, जिसे वर्ष 1987 में 30 साल की लीज पर सहारा हाउसिंग काॅर्पोरेशन को दिया गया था। 2017 में इसका समय पूरा हो गया था। उसके बाद से नवीनीकरण नहीं कराया गया। बीते मई में एलडीए ने लीज निरस्त कर दी और जून में कब्जा भी ले लिया। कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने इसका काफी विरोध भी किया था। अब एलडीए इसे बेचने जा रहा है।
विज्ञापन


--

फ्री होल्ड होगी जमीन

अधिशासी अभियंता मनोज सागर ने बताया कि काॅम्प्लेक्स काफी जर्जर हो गया है। इसमें करीब 150 दुकानें हैं। ऐसे में खरीदार उसे तोड़कर बना सकता है। जमीन फ्री होल्ड की जाएगी। ऐसे में लीज का झंझट नहीं रहेगा। जमीन का भू उपयोग व्यावसायिक है तो निर्माण को लेकर भी कोई समस्या नहीं होगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुछ दुकानदार न्यायालय गए थे, मगर वहां से कोई स्थगन आदेश नहीं है। वहां उनकी बात सुनने के लिए कहा गया था। ऐसे में नीलामी करने में कोई कानूनी बाधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

कभी शान ए सहारा था काॅम्प्लेक्स

लखनऊ के सहारा काॅम्प्लेक्स को माॅल कल्चर की शुरुआत का आधार माना जाता है। जिस समय ये काॅम्प्लेक्स शुरू हुआ था, हजारों लोग सिर्फ यहां की चमक-दमक देखने पहुंचते थे। लोग इसे शान ए सहारा का खिताब भी देते थे। शहर में नए-नए माॅल खुलने के साथ इसकी चमक फीकी पड़ती गई।


--

करीब 150 करोड़ है बाजार मूल्य

सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स की नीलामी की आरक्षित कीमत भले ही 85 करोड़ है, लेकिन जानकारों का दावा है कि गोमतीनगर के बेहद पाॅश विभूति खंड में इस काॅम्प्लेक्स की जमीन की वास्तविक बाजार कीमत 150 करोड़ रुपये से कम नहीं। नीलामी में बोली इससे भी ज्यादा चली जाए तो हैरानी की बात नहीं।

--

फैक्ट फाइल...

- काॅम्प्लेक्स की जमीन का क्षेत्रफल 4741 वर्ग मीटर।

- 09 जनवरी 1987 को सहारा इंडिया काॅर्पोरेशन को एलडीए ने 30 साल के लिए लीज पर दी थी।

- 09 जनवरी 2017 को लीज डीड समाप्त हो गई और नवीनीकरण नहीं हुआ।

- 03 मई 2025 को एलडीए ने लीज निरस्त कर दी।

--

सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स को बेचने के लिए ई नीलामी 10 नवंबर होगी। उसके लिए सूचना जारी कर दी गई है। पंजीकरण भी खोल दिया गया है।

- मनोज सागर, अधिशासी अभियंता, एलडीए

गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित इसी सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स की होनी है नीलामी। 

गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित इसी सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स की होनी है नीलामी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed