फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sahaberi Villagers protest on DM Office

शाहबेरी के निवासियों का कलेक्ट्रेट-प्राधिकरण पर प्रदर्शन

Tue, 11 Jun 2019 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Sahaberi Villagers protest on DM Office
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शाहबेरी गावं के निवासी। - फोटो : Grnoida
शाहबेरी के निवासियों का कलेक्ट्रेट-प्राधिकरण पर प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी के निवासियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। साथ ही कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के नाम एडीएम प्रशासन को मांग पत्र सौंपा। इसके बाद लिखित में कार्रवाई रोकने के आश्वासन को लेकर धरना शुरू कर दिया। इस पर एडीएम ने तीन दिन का समय लेकर धरना समाप्त कराया।
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर शाहबेरी के निवासियों ने मांग की है कि गांव के सभी मकानों और दुकानों को नियमित किया जाए। उनका कहना है कि दो बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद प्राधिकरण ने बिना जांच के भवनों को तोड़ने का फरमान जारी कर दिया। सवाल उठाया कि उससे पहले प्राधिकरण कहां था। निर्माण की जानकारी प्राधिकरण, लेखपाल, सब रजिस्ट्रार और स्थानीय पुलिस को थी, लेकिन किसी ने निर्माण नहीं रोका गया। फ्लैट व दुकान खरीदने वालों को जागरूक तक नहीं किया। उसकी का परिणाम है कि आज लाखों की संख्या में लोग फंसे हैं। प्राधिकरण अफसरों पर रिश्वत लेकर निर्माण कराने का आरोप लगाया है। लोगों ने बताया कि शासन की तरफ से अनधिकृत कालोनियों को रोकने का आदेश जारी किया गया था। अनधिकृत कालोनी में सभी सुविधाएं उपलब्ध करानी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। साथ ही दोषी बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त करनी थी और खरीदारों को उनका पैसा लौटाना था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मांग की है कि नाकाम अफसरों और कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराएं।
विज्ञापन

सीईओ से कार्रवाई रोकने की मांग
दोपहर बाद शाहबेरी के निवासी ग्रेनो प्राधिकरण के बाहर पहुंचे। वहां प्रदर्शन करते हुए सीईओ नरेंद्र भूषण को ज्ञापन देने की मांग की। ओएसडी ने ज्ञापन लिया। उसमें लोगों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकने के साथ-साथ इसका रास्ता निकालने की मांग की है। ताकि, जिंदगी भर की कमाई लगाकर खरीदे गए घर को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed