{"_id":"68efc87115d224b84100ab43","slug":"sadhu-got-angry-when-he-could-not-find-the-authority-officials-grnoida-news-c-1-gnd1002-3522689-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण अधिकारियों के न मिलने पर भड़का साधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण अधिकारियों के न मिलने पर भड़का साधू
विज्ञापन
मथुरा से तलवार लेकर नंगे पैर आए साधू ने अधिकारियों से पूछे सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण दफ्तर के बाहर बुधवार को एक साधू ने अपना आक्रोश जाहिर किया। नंगे पैर और हाथ में तलवार लेकर आए इस साधू ने जब तेज आवाज में आक्रोश जाहिर किया तो लोगों की भीड़ जुट गई। साधू प्राधिकरण अधिकारियों के न मिलने से नाराज थे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी मुलाकात प्राधिकरण अधिकारियों से करवाई। बातचीत में साधू भेष में आए इस व्यक्ति ने अपना नाम माधव गिरी बताया और यह कहा कि वह मथुरा से आए हैं। नोएडा प्राधिकरण गोवंश को लेकर क्या व्यवस्था कर रहा है और गोचर की कितनी जमीन छोड़ी गई है इसकी जानकारी लेने की मंशा थी। उन्होंने सड़कों पर छुट्टा घूमने वाले गोवंश के लिए गोशाला बनाने की इच्छा जताई। प्राधिकरण अधिकारियों से मिलने के बाद उन्होंने अपनी मांगों और समस्याओं का पत्र दिया।