फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sachin who attacked Owaisi belongs to Durai village of Greno

ग्रेनो के दुरियाई गांव का है ओवैसी पर हमला करने वाला सचिन

Fri, 04 Feb 2022 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sachin who attacked Owaisi belongs to Durai village of Greno
सचिन। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। हापुड़ के छिजारसी टोल पर असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गोली चलाने वाला युवक बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुरियाई का रहने वाला सचिन शर्मा है। वहीं, दूसरा युवक भी सचिन का साथी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार रात आरोपी के घर पहुंचकर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ भी की। बादलपुर पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि औवेसी के बयानों से सचिन नाराज था। उसका देशभक्त सचिन हिंदू के नाम से फेसबुक प्रोफाइल है। सचिन अक्सर सांप्रदायिक बातें पोस्ट करता था। उसके कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो भी हैं। वह नेताओं को जन्मदिन पर बधाई देने के पोस्ट भी करता है। सचिन अविवाहित है और पिता विनोद कंपनियों में श्रमिक उपलब्ध कराने का काम करते हैं। गांव में सचिन के ओवैसी की कार पर हमला करने की अधिकांश लोगों को जानकारी नहीं है। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने पुलिस के गांव आने और उसके परिजनों को पूछताछ के लिए ले जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

शाहीन बाग का वीडियो किया था शेयर
सचिन ने जेवर के गोपाल शर्मा के दिल्ली में शाहीन बाग में गोली चलाने का वीडियो भी फेसबुक पर शेयर किया था। पड़ोसी गांव से रास्ते के विवाद में भी उसका नाम सामने आया था। बादलपुर थाना पुलिस का कहना है कि उन्होंने हापुड़ पुलिस से जानकारी मिलने पर इस संबंध में पड़ताल की तो पता चला है कि सचिन पिता के साथ काम करता है और घर से काम पर जाने की कहकर गया था। दूसरे युवक के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed