फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ryan School refutes father allegations questions raised over student being locked in washroom in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: पिता के आरोपों का रायन स्कूल ने किया खंडन, छात्रा के वॉशरूम में बंद होने पर उठे सवाल

Sun, 22 Feb 2026 03:26 AM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Feb 2026 03:26 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में सेक्टर बीटा एक स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में करीब एक घंटे तक वॉशरूम में बंद रहने वाली छात्रा के पिता के आरोपों का स्कूल की ओर से खंडन किया गया है। स्कूल का दावा है कि सीसीटीवी फुमेज में छात्रा 10 मिनट तक अंदर दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
Ryan School refutes father allegations questions raised over student being locked in washroom in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में सेक्टर बीटा एक स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में करीब एक घंटे तक वॉशरूम में बंद रहने वाली छात्रा के पिता के आरोपों का स्कूल की ओर से खंडन किया गया है। स्कूल का दावा है कि सीसीटीवी फुमेज में छात्रा 10 मिनट तक अंदर दिखाई दे रही हैं। कक्षा सात की तीन छात्राओं ने कक्षा बंक करने की योजना बनाई थी। उसके बाद ही तीनों ने मिलकर तय किया कि क्या करना है। खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि ये बातें खुद अन्य छात्राओं ने बताई हैं।

विज्ञापन


स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत के बाद सीसीटीवी की जांच की गई। 10 से अधिक बार खुद उन्होंने फुटेज को चेक किया। उस दौरान नैनी से लेकर अन्य बच्चे भी वॉशरूम में जा रहे थे। तीनों छात्राओं ने मिलकर कक्षा से बंक मारा था। कक्षा में न जाकर वह स्कूल परिसर में ही घूमती रहीं। छात्राओं का कक्षा में एसेंसमेंट होना था। वहीं, पीड़ित पिता अशोक का कहना है कि यदि बच्चा एक घंटा तक कक्षा में नहीं था तो शिक्षकों की ओर से उन्हें कोई सूचना क्यों नहीं दी गई। उसी दौरान यदि बच्चे के साथ कुछ हो जाता, तो उसका जिम्मेदार कौन होता। उन्होंने कहा है कि बेटी के साथ बदसलूकी भी की गई। बच्ची स्कूल में हुई घटना से काफी डरी हुई है। वह शनिवार को भी स्कूल नहीं गई है। उन्होंने बताया कि वह सोमवार को प्रधानाचार्य से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


क्या था मामला
रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा के पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को करीब एक घंटे से अधिक उनकी बेटी वॉशरूम में बंद रही। जब मामले की शिकायत शिक्षिका से की तो उल्टा उसके साथ ही बदसलूकी की गई। इसके साथ उससे माफीनामा भी लिखवाया गया। पिता ने स्कूल प्रबंधन का रवैया सही नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed