{"_id":"6636380c6d42f3100600d4fa","slug":"ryan-grenos-players-showed-strength-in-taekwondo-won-45-medals-grnoida-news-c-23-1-noi1091-30943-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रायन ग्रेनो के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में दिखाया दम, 45 पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रायन ग्रेनो के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में दिखाया दम, 45 पदक जीते
विज्ञापन
फोटो --
रायन ग्रेनो के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में दिखाया दम, 45 पदक जीते
- पश्चिमी यूपी अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में प्राप्त किया पहला स्थान
- सबजूनियर में मयूर स्कूल और जूनियर वर्ग में खेतान स्कूल अव्वल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा ताइक्वांडो एसोसिएशन व रायन इन्टरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अंतर विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर, सब जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में रायन ग्रेनो के छात्र-छात्राओं ने तीन वर्गों में पहला, सबजूनियर में मयूर स्कूल नोएडा व जूनियर वर्ग में खेतान स्कूल नोएडा के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया।
कोच समरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 स्कूलों के 365 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के अलावा गाजियाबाद व बिजनौर के स्कूल के छात्रों ने भी शिरकत की। तीनोें वर्गों की प्रतियोगिता में रायन स्कूल ग्रेनो के छात्रों ने 80 स्वर्ण पदक, 40 रजत और 160 कांस्य पदक जीतकर पहला, मयूर स्कूल नोएडा के छात्रों ने 17 स्वर्ण, 13 रजत और 35 कांस्य पदक जीतकर दूसरा, नेहरू पब्लिक स्कूल नोएडा के छात्रों ने 14 स्वर्ण, 12 रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डीपीएस ग्रेनो, जेपी स्कूल ग्रेनो, बिजनोर स्कूल बिजनोर, मिलेनियम स्कूल नोएडा, केंद्रीय विद्यालय, जीडी गोयनका समेत स्कूल के बच्चों ने भी शिरकत की। विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।