फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ruthless tomatoes... first made the eaters cry, now the growers.

Noida News: बेरहम टमाटर.. पहले खाने वालों को रुलाया अब उगाने वालों को

Sun, 10 Sep 2023 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ruthless tomatoes... first made the eaters cry, now the growers.
बेरहम टमाटर.. पहले खाने वालों को रुलाया, अब उगाने वालों को
विज्ञापन

ठेलों पर टमाटर के दाम 20-25 रुपये प्रति किलो, थोक में भाव 10 से 12 रुपये प्रति किलों मिल रहे, किसानों के लिए लागत निकलना भी मुश्किल



संवाद न्यूज एजेंसी



नोएडा। तकरीबन बीस दिन पहले तक आम आदमी का बजट बिगड़ने वाला टमाटर अब किसानों पर भारी पड़ रहा है। मंडियों में आवक बढ़ने से टमाटर के भाव गिर गए हैं। आलम यह है कि टमाटर की खेती से लागत निकालना भी किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है।
जो टमाटर 15 से 20 दिन पहले 150 से 200 रुपये तक बिक रहा था। वहीं अब थोक में 10 से 12 रुपये किलो व फुटकर में 20 से 25 रुपये तक में बिक रहा है। कई राज्यों से नई फसल की आवक होने लगी है। इसकी वजह से टमाटर के दामों में गिरावट आ गई है। इन दिनों नासिक, पुणे, सतारा, सांगली, लातूर, अहमदनगर और नागपुर समेत स्थानों से टमाटर आ रहा है। गांव रामगढ़ ग्रेटर नोएडा के किसान प्रमोद ने बताया कि एक एकड़ टमाटर की खेती में 80 से 90 हजार रुपये तक की लागत आती है। वर्तमान में टमाटर मंडी में 10 से 12 रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे में तो लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। पिछले महीने 4000 से 4400 रुपये में बिकने वाली टमाटर की क्रेड अब 200 से 250 रुपये तक में है। ऐसे में किसान को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि टमाटर ऐसी सब्जी है कि इसे दो से तीन दिन किसान अपने पास रोक कर भी नहीं रख सकता। ऐसे में कम दामों पर बेचना भी किसान की मजबूरी है।
विज्ञापन




बाक्स...



लोगों को राहत, किसान को आफत





कुछ हफ्तों के भीतर टमाटर की कीमतें जो 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थीं अब गिर गई हैं। इससे घरेलू बजट तो सुधरा है लेकिन कीमत घटने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कीमतें गिरने से किसानों को उनके फसल का दाम नहीं मिल रहा है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






कई राज्यों से बड़ी टमाटर की आवक



बरसात और बाढ़ के कारण पिछले दिनों टमाटर 200 रुपये किलो से अधिक महंगा बिका, लेकिन अब कई राज्यों से टमाटर की नई फसल की आवक बढ़ गई है। इसकी वजह से टमाटर के भाव में भारी गिरावट आ गई है।




सन्नी अरोड़ा, आजादपुर मंडी आढ़ती




किसान वर्जन फोटो



गिरते भाव से किसान का मनोबल भी गिरा



फसल बुवाई के समय मुनाफे की उम्मीद तो होती ही है। टमाटर के भाव में गिरावट आने से उम्मीद टूटती नजर आ रही है। टमाटर के दाम नहीं बढ़े तो मुसीबत हो जाएगी।



वीर सिंह भाटी, किसान रामगढ़



लागत निकलना बड़ी बात



150 से 200 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 20 से 25 रुपये किलो के भाव में बिक रहा है। ऐसे में यह भाव बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं। इससे फायदा तो दूर लागत भी निकल आए तो बड़ी बात है।



यश पाल भाटी, किसान गांव बोड़ाकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed