फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Russia vs Ukraine crisis many India students stuck in Ukraine amid war parents angry with Govt and pleads to bring back their children

Russia vs Ukraine: यूक्रेन पर हमला होते ही फंसे भारतीय छात्र, अभिभावक लगा रहे भारत सरकार से वापस लाने की गुहार

Thu, 24 Feb 2022 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 24 Feb 2022 05:33 PM IST
सार

अभिभावकों की मांग है कि भारत सरकार उनके बच्चों को सकुशल वापस लाए। ऐसे ही कई अभिभावकों की चिंता सामने आई है, पढ़िए हमारी इस रिपोर्ट में उन बच्चों और उनके माता-पिता के बारे में...

विज्ञापन
Russia vs Ukraine crisis many India students stuck in Ukraine amid war parents angry with Govt and pleads to bring back their children
Ukraine Russia War - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस ने राष्ट्रपित ब्लादिमिर पुतिन की सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद आज (गुरुवार) यूक्रेन पर सुबह से ही मिसाइल दागने शुरू कर दिए हैं। इस हमले में अब तक सात लोगों के जान जाने की खबर है। जैसे ही यह खबर भारत में लोगों को मिली उन अभिभावकों का बुरा हाल हो गया है जिनके बच्चे अब भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं और वहां से नहीं निकल पा रहे। बताया जा रहा है कि वर्तमान में यूक्रेन में 20-25 हजार छात्र-छात्राएं फंसे हुए हैं जिनके अभिभावकों की मांग है कि भारत सरकार उनके बच्चों को सकुशल वापस लाए। ऐसे ही कई अभिभावकों की चिंता सामने आई है, पढ़िए हमारी इस रिपोर्ट में उन बच्चों और उनके माता-पिता के बारे में...

विज्ञापन

यूक्रेन में फंसी मथुरा की छात्रा: हमले की खबर से माता-पिता चिंतित, भारत सरकार से बेटी को सुरक्षित लाने की मांग  
विज्ञापन

मथुरा के कोसीकलां की एक छात्रा भी वहां फंस गई है। उसके परिजनों के अनुसार छात्रा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई है। परिजनों ने सरकार से भारतीय छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...  

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस ने यूक्रेन पर बोला हमला: मेरठ के छात्र फंसे, परिजनों में डर और भय का माहौल, सरकार के प्रति गुस्सा  
मेरठ के कई छात्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, हमले के बाद वे वहां फंस गए हैं। शहर के मलियाना निवासी उपन्यासकार विनोद प्रभाकर के बेटे प्रियांशु प्रभाकर का 25 फरवरी का टिकट था, लेकिन यूक्रेन में एयरपोर्ट खाली करा लिए गए। जिससे प्रियांशु के भारत आने की उम्मीद को झटका लगा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...  

Russia vs Ukraine: यूक्रेन के कीव पर बमबारी के बाद एयरपोर्ट कराया खाली, कासगंज का छात्र दो साथियों संग फंसा
गुरुवार को कासगंज का एक छात्र दो साथियों के साथ कीब एयरपोर्ट से भारत वापस आ रहा था, लेकिन कीव व आस पास के इलाकों में बमबारी के बाद कीव में आपातकाल लागू करके एयरपोर्ट खाली करा दिया गया है। कासगंज का छात्र अपने होस्टल से साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर अपने दो अन्य साथियों के साथ परेशान हो रहा है। परिवार के लोग भारत सरकार से छात्रों को वापस भारत बुलाने की मांग उठा रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...  

Russia-Ukraine Crisis: 'पापा चिंता मत कीजिए, मैं ठीक हूं पर यहां ...बस इतना कहने के बाद कट गया अक्षत का फोन,परिजन अब बेचैन

यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग को लेकर वहां पर रह रहे देहरादून के छात्रों के परिजन भी चिंतित हैं। कुछ छात्रों की अपने परिजनों से मोबाइल पर बात भी हुई है। जिन्होंने वहां फिलहाल ठीक होने की बात कही है, लेकिन आज सुबह जो तस्वीरें सामने आई उसने परिजनों को डरा दिया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसी जौनपुर की एमबीबीएस छात्रा, हमले की खबर से माता-पिता चिंतित, सरकार से सुरक्षित लाने की मांग
जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र के शाहापुर गांव निवासी डॉक्टर गजेंद्र पांडेय की पुत्री गरिमा पांडेय यूक्रेन में फंसे गई हैं। वह यूक्रेन के डेनिप्रो यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष की छात्रा है। यूक्रेन पर हमले की खबर से माता-पिता समेत अन्य परिजन चिंतित हैं। हर समय उसके कुशल क्षेम के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। पिता गजेंद्र पांडेय ने भारत सरकार से बेटी समेत अन्य भारतीय क्षेत्रों को सुरक्षित लाने की मांग की है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

यूक्रेन में फंसे हिमाचल के 50 से ज्यादा छात्र: माता-पिता ने बच्चों को वापस लाने की सरकार से लगाई गुहार
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने से हिमाचल से यूक्रेन शिक्षा ग्रहण करने गए कई विद्यार्थी वहां फंस गए हैं। हमीरपुर के 20, मंडी के 25 और चंबा और कुल्लू के 7-7 छात्र यूक्रेन में फंस गए हैं। इनके माता-पिता ने भारत सरकार से सभी बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

रूस-यूक्रेन जंग: किसी भी कीमत पर देश लौटना चाहते हैं भारतीय छात्र, वीडियो कॉल पर बताए हालात
रूस यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन में रह रहे भारतीय दहशत में हैं और हर हाल में देश लौटना चाहते हैं। यूक्रेन सरकार के इमरजेंसी लगाने के बाद यूक्रेन में रहने वाले भारतीय स्वदेश लौटने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी पकड़ रहे हैं। बॉर्डर वाले शहरों में रूसी सेना घुसने से डर का माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के यूक्रेन में रहने वाले लोगों ने तस्वीरों के साथ वहां के हालात बयां किए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर... 

Russia vs Ukraine: यूक्रेन पर हमला होते ही फंसे भारतीय छात्र, अभिभावक लगा रहे भारत सरकार से वापस लाने की गुहार 
बिजनौर के रहने वाले मोहम्मद अम्मार ने यूक्रेन में बमबारी होने से कुछ घंटे पहले ही फ्लाइट पकड़ ली और घर लौट आया। घर आने पर राहत तो महसूस कर रहे हैं लेकिन, यूक्रेन में फंसे दोस्तों की चिंता सता रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed