फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Russia vs Ukraine: Airport evacuated after bombing in Kiev Ukraine Kasganj student trapped with two colleagues

Russia vs Ukraine: यूक्रेन के कीव पर बमबारी के बाद एयरपोर्ट कराया खाली, कासगंज का छात्र दो साथियों संग फंसा

Thu, 24 Feb 2022 02:19 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 24 Feb 2022 02:19 PM IST
सार

शोभित की कीव एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर 12.30 बजे भारत की फ्लाइट थी। कीव व आसपास के इलाके में बमबारी होने के कारण कीब का एयरपोर्ट खाली करा दिया गया है और फ्लाइट नहीं चल सकी।

विज्ञापन
Russia vs Ukraine: Airport evacuated after bombing in Kiev Ukraine Kasganj student trapped with two colleagues
रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसा भारतीय छात्र शोभित माहेश्वरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां स्थिति खराब हो रही है। यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय मूल के छात्र-छात्राओं के सामने स्वदेश लौटने का संकट है। गुरुवार को कासगंज का एक छात्र दो साथियों के साथ कीब एयरपोर्ट से भारत वापस आ रहा था, लेकिन कीव व आस पास के इलाकों में बमबारी के बाद कीव में आपातकाल लागू करके एयरपोर्ट खाली करा दिया गया है। कासगंज का छात्र अपने होस्टल से साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर अपने दो अन्य साथियों के साथ परेशान हो रहा है। परिवार के लोग भारत सरकार से छात्रों को वापस भारत बुलाने की मांग उठा रहे हैं।

विज्ञापन


यूक्रेन और रूस के बीच पिछले काफी समय से तनाव चल रहा था, लेकिन रूस के हमले के बाद यूक्रेन में पढ़ रहे छात्रों के परिजन चिंतित हो गए। शहर के मिशन चौहारे निवासी कारोबारी राजकुमार माहेश्वरी का पुत्र शोभित माहेश्वरी यूक्रेन के विनीसिया में एमबीबीएस का छात्र है। वहीं पर वह हॉस्टल में रहता है। शोभित के पिता राजकुमार ने उसे भारत बुलाने के लिए टिकट कराया।

विज्ञापन

भारतीय समय के अनुसार गुरुवार दोपहर 12.30 बजे भारत आने के लिए उसकी फ्लाइट थी। उसे यह फ्लाइट कीव एयरपोर्ट से पकड़नी थी, लेकिन कीव व आस पास के इलाके में बमबारी होने के कारण कीब का एयरपोर्ट खाली करा दिया गया है और फ्लाइट नहीं चल सकी। उसके बाद बंगलौर का एक छात्र फरवीन व एक छात्रा आयशा भी है। इनकों एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया है।

अब हॉस्टल जाने के लिए नहीं मिल रही टैक्सी

इन तीनों को अपने होस्टल वापस जाने के लिए टैक्सी आदि का साधन नहीं मिल पा रहा और तीनों कीव में फंसे हुए हैं। वे घबराए हुए हैं। शोभित के पिता राजकुमार व परिजनों ने भारत सरकार से छात्र छात्राओं को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed