फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Running and stabbing a young man to death, arrested

Noida News: दौड़ा-दौड़ाकर चाकू घोंपकर युवक की हत्या, गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2023 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
Running and stabbing a young man to death, arrested
पत्नी से थी नजदीकियां, बदला लेने के लिए दी वारदात अंजाम
विज्ञापन

एक शादी में आरोपी ने दर्जनभर वार किए, अस्पताल में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नबी करीम इलाके में एक युवक की दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त जतिन उर्फ जूड़ी (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सौरव (23) को गिरफ्तार कर लिया। सौरव ने खुलासा किया है कि जतिन की उसकी पत्नी से नजदीकियां थीं। बार-बार मना करने के बाद भी वह पत्नी से मिलता था। इसका बदला लेने के लिए उसने वारदात अंजाम दी।

पुलिस के अनुसार, जतिन परिवार के साथ नीम वाला चौक, नबी करीम में रहता था। परिवार में मां के अलावा दो बड़े भाई हैं। इलाके में सौरव का परिवार भी रहता है। किसी तरह जतिन की सौरव की पत्नी से नजदीकियां हो गईं थी। सौरव ने कई बार जतिन को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। ऐसे में बदला लेने के लिए सौरव ने पहले 26 जनवरी को हत्या की साजिश रची, लेकिन सुरक्षा बंदोबस्त की वजह से वारदात को अंजाम नहीं दे पाया। शुक्रवार शाम को जतिन नबी करीम में एक बरात घर में शादी में गया हुआ था। सौरव को यह पता चला तो वह भी वहां पहुंच गया। अंदर पहुंचते ही उसने जतिन पर चाकू से करीब दर्जनभर वार कर दिए। जतिन को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सौरव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article