फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rumors of saints boycotting the Ardh Kumbh have left the fair administration in a state of shock.

Noida News: संतों के अर्द्धकुंभ के बहिष्कार की उड़ी अफवाह, सकते में आया मेला प्रशासन

Fri, 14 Nov 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rumors of saints boycotting the Ardh Kumbh have left the fair administration in a state of shock.
जूना अखाड़े में बैठक कर चर्चा करते श्रीमहंत हरिगिरी महाराज व अन्य संत। संवाद
अर्द्धकुंभ मेले को कुंभ का स्वरूप देने में जुटा मेला प्रशासन उस समय सकते में आ गया जब कहीं से चर्चा उठी कि नासिक सिंहस्थ कुंभ के चलते अखांड़ाें के संत महात्मा हरिद्वार कुंभ में शामिल होने में असमर्थता जता रहे हैं। इस सूचना पर मेला प्रशासन सक्रिय हुआ और अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती जूना अखाड़े में चल रही बैठक में जा पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने अखाड़े के श्रीमहंत हरिगिरी का वीडिया बयान जारी किया। वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से भी बयान जारी कराया गया। इन चर्चाओं के बीच फिलहाल अखाड़े के दोनों शीर्ष संतों ने अपना पक्ष रखा और हरिद्वार में अर्द्धकुंभ को पूर्ण कुंभ का रूप देने और शाही स्नान करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सिंहस्थ कुंभ नासिक संपन्न करने के बाद हरिद्वार कुंभ में जुटने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के सानिध्य में दिव्य भव्य कुंभ हरिद्वार में होगा। मेले की जोर शोर से तैयारी चल रही है। हालांकि उन्होंने बताया कि अखाड़ा परिषद की कोई बैठक नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को एक बैठक जूना अखाड़े में हुई थी और भैरव अष्टमी को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा कि जब भी कुंभ की बैठक होती है तो मुख्यमंत्री के साथ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई थी कि बहुत जल्द ही अखाड़ा परिषद की बैठक बुलाई जाएगी और मुख्यमंत्री के आह्वान से पूरे विश्व में भव्य कुंभ का मैसेज जाएगा। सरकार से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सरकारों ने कुंभ की अच्छी तैयारी की है। उसी तर्ज पर हरिद्वार में भी कुंभ के लिए निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। साधु संतों भी अपने स्तर पर कुंभ की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed