फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rules flouted, books and notebooks sold in school, video goes viral

Noida News: नियम ताक पर, स्कूल में बिक रहीं कॉपी-किताब, वीडियो वायरल

Tue, 07 Apr 2026 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Rules flouted, books and notebooks sold in school, video goes viral
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा स्थित स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल परिसर में कॉपी-किताब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिभावकों ने विरोध दर्ज कराया है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल परिसर में किताबें बेचना नियमों का उल्लंघन है। आरोप है कि अभिभावकों पर स्कूल परिसर से ही कॉपी-किताब खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है।

अभिभावकों का कहना है कि जब आदेश है कि स्कूल किसी खास जगह से किताबें, नोटबुक, यूनिफॉर्म, बैग या अन्य चीजें खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है तो परिसर में किताबें क्यों बेची जा रही हैं। इसके साथ ही अप्रूव्ड पाठ्यक्रम के अलावा अतिरिक्त स्टडी मैटेरियल निर्धारित या थोपी नहीं जा रही हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता अपनी पसंद के किसी भी वेंडर से उचित बाजार मूल्य पर किताबें, यूनिफॉर्म और संबंधित मैटेरियल खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं बशर्ते वो निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप हों। उसके बावजूद किताबों को एक ही जगह से लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है। अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह से शिकायत की है। वहीं डीआईओएस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed