फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Rudrabhishek was done in Mahi-Mandavi hostel

Noida News: जेएनयू के माही-मांडवी हॉस्टल लॉन में हुआ रुद्राभिषेक

Mon, 04 Aug 2025 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Rudrabhishek was done in Mahi-Mandavi hostel
-कुछ दिन पहले हॉस्टल में वेज-नॉन वेज खाने संबंधी हुआ था विवाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सावन के महीने के आखिरी सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के माही-मांडवी हॉस्टल लॉन में रुद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) जेएनयू से जुड़े छात्रों और जेएनयू छात्र संघ के संयुक्त सचिव वैभव मीणा ने हिस्सा लिया।

कुछ दिन पहले इस हॉस्टल में वेज और नॉन वेज खाने संबंधी नोटिस को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद माही-मांडवी हॉस्टल के छात्रों ने रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आह्वान किया था। संयुक्त सचिव ने कहा कि जेएनयू में रुद्राभिषेक ही नहीं रामनवमी और जन्माष्टमी के कार्यक्रम भी आयोजित होते रहे है। यह कार्यक्रम भारतीय परंपरा और संस्कृति को जोड़ने के लिए आयोजित किए जाते है। जिससे भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा का वातावरण कैंपस में बने। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में छात्रों और प्रोफेसर ने भी हिस्सा लिया। इस संबंध में एबीवीपी जेएनयू के अध्यक्ष राजेश्वर कांत दुबे ने कहा कि जेएनयू के हर हॉस्टल में भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक पर्वों को मनाने की परंपरा रही है। इसी क्रम में माही-मांडवी हॉस्टल में रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। पिछले कई वर्षों से ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed